नीतीश कुमार की नई सरकार में जेडीयू, आरजेडी, हम और कांग्रेस के ये नेता बन सकते हैं मंत्री, देखें लिस्ट

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

बिहार में नीतीश कुमार की नई सरकार में 35 विधायक मंत्री बन सकते हैं। नीतीश कुमार बुधवार को आठवीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। उनके साथ आरजेडी नेता तेजस्वी यादव भी डिप्टी सीएम पद की शपथ लेंगे। इसके बाद नई कैबिनेट के गठन की कवायद की जाएगी। बताया जा रहा है कि नीतीश कुमार के नए मंत्रिपरिषद में आरजेडी के सबसे ज्यादा मंत्री होंगे। वहीं, जेडीयू से अधिकतर पुराने चेहरों को शामिल किया जाएगा। कांग्रेस के चार और हिंदुस्तान आवाम मोर्चा के एक विधायक को मंत्री बनाया जा सकता है।

बिहार में मौजूदा विधायकों की संख्या के मुताबिक मुख्यमंत्री को छोड़कर 35 मंत्री बन सकते हैं। किस पार्टी के कितने नेताओं को मंत्रिपरिषद में शामिल किया जाएगा, इसका फैसला महागठबंधन के नेता बैठकर तय करेंगे। हालांकि, सियासी गलियारों में नीतीश कुमार की नई कैबिनेट को लेकर कयासों का बाजार गर्म है।

चार विधायकों पर एक मंत्री का फॉर्मूला

बिहार में कुल विधायकों की संख्या 243 है। इनमें से 164 विधायकों ने नीतीश कुमार को समर्थन दिया है। हालांकि वामदलों ने सरकार में शामिल नहीं होने का फैसला लिया है, वे सिर्फ बाहर से महागठबंधन को समर्थन देंगे। ऐसे में देखा जाए तो 143 विधायक ही सीधे तौर पर सरकार का हिस्सा रहेंगे। इनमें से अधिकतम 35 को मंत्री बनाया जा सकता है। यानी कि चार विधायकों पर एक विधायक का फॉर्मूला लागू हो सकता है।

किस पार्टी से कितने मंत्री?

बिहार विधानसभा में लालू प्रसाद यादव की आरजेडी सबसे बड़ी पार्टी है। इसलिए आरजेडी कोटे से सबसे ज्यादा 20 मंत्री बनाए जा सकते हैं। वहीं जेडीयू कोटे से 11 से 13 मंत्री बनने की चर्चा है। इसके अलावा कांग्रेस सले अधिकतम चार, जीतनराम मांझी की हम से एक और एक निर्दलीय को मंत्री बनाया जा सकता है।

नीतीश कुमार की नई मंत्रिपरिषद के संभावित नाम

महागठबंधन सरकार के मुखिया नीतीश कुमार की नई मंत्रिपरिषद में जेडीयू कोटे से लगभग पुराने नेताओं को ही शामिल किया जाएगा। जेडीयू संसदीय बोर्ड के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा को भी मंत्री बनाया जा सकता है। वहीं, आरजेडी कोटे से तेजस्वी यादव डिप्टी सीएम बन रहे हैं। उनके अलावा तेज प्रताप यादव, आलोक कुमार मेहता, चंद्रशेखर, सुनील कुमार सिंह, भाई वीरेंद्र, अनीता देवी, सुरेंद्र यादव का नाम चर्चा में है। कांग्रेस की ओर से अजीत शर्मा, मदन मोहन झा, शकील अहमद औऱ राजेश राम को मंत्री बनने की रेस में सबसे आगे हैं। हम से संतोष कुमार सुमन का मंत्री बनना लगभग तय है। वहीं निर्दलीय सुमित कुमार सिंह भी मंत्री बन सकते हैं, वे एनडीए सरकार में भी मंत्री रह चुके हैं।

आरजेडी के कोटे में जाएगा विधानसभा अध्यक्ष का पद  

महागठबंधन सरकार में विधानसभा अध्यक्ष का पद आरजेडी के हिस्से में जाने के आसार हैं। आरजेडी में सबसे वरिष्ठ और सुलझे हुए विधायक अवध बिहारी को विधानसभा स्पीकर बनाया जा सकता है।

Avinash Roy

Recent Posts

मुख्यमंत्री से मिलकर MLC डॉ. तरुण कुमार चौधरी ने समस्तीपुर के विकास से जुड़ी विभिन्न योजनाओं का रखा प्रस्ताव

समस्तीपुर : एमएलसी डॉ. तरुण कुमार चौधरी ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से शिष्टाचार मुलाकात कर…

14 घंटे ago

EVM-VVPAT गोदाम का डीएम-एसपी ने किया मासिक निरीक्षण; सुरक्षा व्यवस्था, CCTV और अग्नि सुरक्षा का लिया जायजा

समस्तीपुर : जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-डीएम रोशन कुशवाहा एवं एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने गुरुवार को…

15 घंटे ago

समस्तीपुर : पांच दिनों तक चले मनरेगा योजनाओं की जांच पूरी, केंद्रीय टीम की रिपोर्ट का इंतजार; DDC ने कहा- रिपोर्ट के आधार पर होगी कार्रवाई

समस्तीपुर/बिथान : बिथान प्रखंड की सोहमा पंचायत में मनरेगा योजनाओं में कथित अनियमितता की शिकायत…

22 घंटे ago

रोसड़ा की पहली महिला SDM के रूप में पूजा कुमारी ने संभाला पदभार

समस्तीपुर/रोसड़ा : रोसड़ा अनुमंडल के इतिहास में बुधवार को नया अध्याय जुड़ गया। पूजा कुमारी…

23 घंटे ago