बिहार के इन 20 जिलों में झमाझम बारिश की संभावना, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

बिहार में एक बार फिर मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है. शुक्रवार और शनिवार को बारिश के बाद लोगों को उमस भरी गर्मी से काफी राहत मिली. मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटों तक राज्य के कई जिलों में बारिश के आसार बने हुए है. इसके अलावा मौसम विभाग ने राज्य में बिजली गिरने को लेकर अलर्ट जारी किया है. लोगों से घरों में रहने की अपील की है. राज्य के लगभग 20 जिलों में बारिश के आसार बने हुए है.

24 घंटों बारिश के आसार

राज्य में मौसम में बदलाव के बाद लोगों को काफी राहत मिली है. रविवार के दिन कई जिलों में बारिश के आसार बने हुए है. इसके अलावा बारिश के साथ तेज हवाएं भी चलती रहेगी. जानकारी के मुताबिक हिमालय की तराई क्षेत्र, दरभंगा और सुपौल से बंगाल की खाड़ी तक मानसून की ट्रफ लाइन गुजर रही है. बंगाल की खाड़ी में कम दबाव की क्षेत्र और गहराता जा रहा है. ऐसे में राज्य में अगले 24 घंटों में अच्छी बारिश के आसार बने हुए है.

वज्रपात को लेकर अलर्ट जारी

मौसम विभाग के अनुसार कई जिलों में बारिश हो सकती है. जिसमें राजधानी पटना, बक्सर. रोहतास, कैमूर, भोजपुर, औरंगाबाद, सुपौल, किशनगंज, भागलपुर, अररिया, बांका और जमुई जिले को लेकर मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है. यहां पर तेज बारिश के साथ वज्रपात की संभावना बनी हुई है. वहीं, बंगाल की खाड़ी में दबाव का क्षेत्र बनने के कारण बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल में शुक्रवार और शनिवार के दिन भी बारिश हुई है.

लोगों को मिली गर्मी से राहत

बिहार में इस बार मध्यम से कम बारिश दर्ज की गई है. जिसके कारण राज्य में सूखे के हालात पैदा हो गए थे. किसानों को अपनी धान की खेती की चिंता सता रही थी. इस मौसम में होने वाली धान की खेती सबसे ज्यादा बारिश पर निर्भर करती है. लेकिन बारिश नहीं होने के कारण किसानों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था. वहीं. बीते तीन दिनों से राज्य में बारिश के बाद लोगों को गर्मी और उमस से काफी राहत मिली है. साथ ही किसान भी बेहतर बारिश की उम्मीद लगा रहे हैं. इसके अलावा बारिश के बाद राज्य में तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है.

Avinash Roy

Recent Posts

रोजी-रोटी की तलाश में समस्तीपुर से गया था दिल्ली, मेनहोल में गिरकर चली गई बिरजू की जान, घर के इकलौते कमाऊ पुत्र के जाने से परिजन बदहवास

समस्तीपुर : दिल्ली के रोहिणी स्थित बेगमपुर इलाके में एक दर्दनाक हादसे में मेनहोल में…

4 घंटे ago

AEPS से अवैध निकासी की शिकार महिला को समस्तीपुर साइबर पुलिस ने 70 हजार 400 रुपये रिकवर कर लौटाए

समस्तीपुर  : साइबर ठगी के एक मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए साइबर थाने की…

4 घंटे ago

समस्तीपुर शहर के थानेश्वर स्थान मंदिर के पास बैग में मिली 12 बोतल विदेशी शराब, कारोबारी भी गिरफ्तार

समस्तीपुर : नगर थाने की पुलिस ने बुधवार को गश्ती के दौरान शहर के थानेश्वर…

4 घंटे ago

समस्तीपुर में आरोपी की गिरफ्तारी के दौरान महिलाओं ने पुलिस पर किया हमला, बचाव में पुलिस ने तानी पिस्टल

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रहमतपुर गांव में बुधवार को पुलिस को एक आरोपी…

5 घंटे ago

समस्तीपुर में दरभंगा के सहायक काराधीक्षक की पत्नी का फंदे से लटका शव घर से बरामद, मृतका के भाई ने दहेज के लिए ह’त्या का लगाया आरोप

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर [पद्माकर सिंह लाला] : विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत शेरपुर गांव से पुलिस ने एक…

6 घंटे ago

12000 फीट लंबा रनवे, 90 एकड़ जमीन; संसद में दरभंगा एयरपोर्ट को अंतरराष्ट्रीय घोषित करने की मांग

संसद के बजट सत्र के दौरान बिहार के दरभंगा एयरपोर्ट को अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा घोषित…

12 घंटे ago