नाराज होने की चर्चाओं के बीच उपेंद्र कुशवाहा का बड़ा बयान, मैं कई बड़े पदों पर मार चुका हूं लात

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

जदयू संसदीय बोर्ड के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने रविवार को कहा बिहार से बाहर रहने के कारण इन दिनों मेरे बारे में अनाप-शनाप व भ्रामक प्रचार किया जा रहा है। यह कहा जा रहा कि मैं मंत्री पद नहीं मिलने से नाराज हूं। अनर्गल बातों को हवा देने वाले लोगों को यह मालूम होना चाहिए कि अपने राजनीतिक जीवन में कभी भी पद नहीं मिलने को लेकर मैंने कोई नाराजगी नहीं जताई। इसके ठीक विपरीत अपनी नाराजगी जताने के लिए बड़े-बड़े पदों को लात जरूर मारी है।

उपेंद्र ने कहा कि इतिहास गवाह है कि मेरे लिए पद नहीं, मिशन बड़ा है। आइडियोलाजी (विचारधारा) बड़ी है। इसी आइडियोलाजी को बर्बाद करने के हो रहे षड्यंत्र को असफल करने के एक खास मिशन से मैंने अपनी पार्टी (राष्ट्रीय लोक समता पार्टी) का जदयू में विलय किया।

हमारे सभी साथियों का यह निष्कर्ष था और है कि राज्य ही नहीं, पूरे देश के स्तर पर नीतीश कुमार एकमात्र कर्मठ, अनुभवी एवं साफ छवि के नेता हैं, जिनके नेतृत्व में इस विचारधारा को बचाया जा सकता है। उपेंद ने कहा कि यह बात मैं एलानिया तौर पर कहना चाहता हूं कि आज की तारीख में पार्टी संगठन के लिए काम करना हमारे लिए सबसे बड़ा धर्म है। ऐसे में मेरा प्रश्न जाने बिना जो लोग यह कह रहे कि मैं मंत्री नहीं बनने से नाराज हूं, वे लोग मुझ पर कृपा करें।

उपेंद्र ने अटकलों को किया खारिज

बता दें कि इसी महीने नीतीश कुमार के जदयू ने एनडीए से अलग होकर महागठबंधन के साथ जा नई सरकार बना ली थी। इसके बाद मंत्रिमंडल को लेकर चर्चा होने लगी। कहा जाने लगा कि पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा को राज्य कैबिनेट में जगह मिल सकती है। कैबिनेट में जब उपेंद्र शामिल नहीं हुए तो फिर चर्चा उड़ी कि वह नाराज हैं। हालांकि उपेंद्र ने ऐसी सभी अटकलों को खारिज कर दिया।

Avinash Roy

Recent Posts

मुख्यमंत्री से मिलकर MLC डॉ. तरुण कुमार चौधरी ने समस्तीपुर के विकास से जुड़ी विभिन्न योजनाओं का रखा प्रस्ताव

समस्तीपुर : एमएलसी डॉ. तरुण कुमार चौधरी ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से शिष्टाचार मुलाकात कर…

12 घंटे ago

EVM-VVPAT गोदाम का डीएम-एसपी ने किया मासिक निरीक्षण; सुरक्षा व्यवस्था, CCTV और अग्नि सुरक्षा का लिया जायजा

समस्तीपुर : जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-डीएम रोशन कुशवाहा एवं एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने गुरुवार को…

13 घंटे ago

समस्तीपुर : पांच दिनों तक चले मनरेगा योजनाओं की जांच पूरी, केंद्रीय टीम की रिपोर्ट का इंतजार; DDC ने कहा- रिपोर्ट के आधार पर होगी कार्रवाई

समस्तीपुर/बिथान : बिथान प्रखंड की सोहमा पंचायत में मनरेगा योजनाओं में कथित अनियमितता की शिकायत…

20 घंटे ago

रोसड़ा की पहली महिला SDM के रूप में पूजा कुमारी ने संभाला पदभार

समस्तीपुर/रोसड़ा : रोसड़ा अनुमंडल के इतिहास में बुधवार को नया अध्याय जुड़ गया। पूजा कुमारी…

21 घंटे ago