मनीष सिसोदिया की बढ़ीं मुश्किलें, देश छोड़ने पर रोक, CBI ने जारी किया लुकआउट नोटिस

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

दिल्ली में शराब घोटाले मामले में सीबीआई ने डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया समेत 14 लोगों के खिलाफ लुक आउट सर्कुलर जारी किया है। सर्कुलर में उन आरोपियों के नाम हैं, जिनके खिलाफ सीबीआई ने एफआईआर दर्ज की है। हालांकि इसमें मुंबई की एंटरटनेमेंट इवेंट मैनेजमेंट कंपनी के सीईओ विजय नायर का नाम शामिल नहीं है।

मनीष सिसोदिया ने किया ट्वीट

सीबीआई द्वारा सर्कुलर जारी किए जाने के बाद मनीष सिसोदिया ने पीएम मोदी का एक वीडियो ट्वीट किया है। उसके साथ ही उन्होंने लिखा कि माना कि धीरे धीरे तो, मौसम भी बदलते रहते हैं, आपकी रफ़्तार से तो, हवाएं भी हैरान हैं साहब। एक अन्य ट्वीट में उन्होंने लिखा कि आपकी सारी रेड फैल हो गई, कुछ नहीं मिला, एक पैसे की हेरा फेरी नहीं मिली, अब आपने लुक आउट नोटिस जारी किया है कि मनीष सिसोदिया मिल नहीं रहा। ये क्या नौटंकी है? मैं खुलेआम दिल्ली में घूम रहा हूं, बताइए कहां आना है? आपको मैं मिल नहीं रहा?

बता दें कि इससे पहले दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने शनिवार को अपनी प्रेस कॉन्फ्रेंस में गिरफ्तारी की आशंका जताई थी। उन्होंने कहा था कि केंद्र सरकार दिल्ली में शिक्षा के क्षेत्र में किए गए बड़े कामों पर ब्रेक लगाना चाहती है, इसीलिए हो सकता है कि 2-4 दिन में मुझे गिरफ्तार कर लिया जाए। इस बीच सीबीआई ने सिसोदिया समेत 14 लोगों के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर जारी किया है। ये लुकआउट सर्कुलर सिसोदिया के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है क्योंकि अब ये लोग देश छोड़कर बाहर नहीं जा सकेंगे अगर इन्होंने ऐसा करने की कोशिश की तो उन्हें हिरासत में भी लिया जा सकता है।

सीबीआई की एफआईआर में ये 15 लोग

सीबीआई ने मामले में शनिवार को पूछताछ शुरू की और तीन आरोपियों के बयान दर्ज किए। सीबीआई द्वारा दर्ज प्राथमिकी में सिसोदिया सहित 15 लोगों के नाम हैं। इनमें से तीन आरोपियों को सीबीआई मुख्यालय बुलाया गया और उनके बयान दर्ज किए गए।

1- मनीष सिसोदिया, डिप्टी सीएम, दिल्ली

2- आर्व गोपी कृष्ण, तत्कालीन एक्साइज कमिश्नर

3- आनंद तिवारी, एक्साइज डिप्टी कमिश्नर

4- पंकज भटनागर, असिस्टेंट एक्साइज कमिश्नर

5- विजय नैयर, CEO, एंटरटेनमेंट इवेंट मैनेजमेंट कंपनी, मुंबई

6- मनोज राय, पूर्व कर्मचारी, पेर्नोड रेकोर्ड

7- अमनदीप ढाल, डायरेक्टर, ब्रिंडको सेल्स प्राइवेट लिमिटेड, महारानी बाग

8- समीर महेंद्रु, मैनेजिंग डायरेक्टर, इंडोस्प्रिट ग्रुप, जोरबाग

9- अमित अरोड़ा, बडी रिटेल प्राइवेट लिमिटेड, डिफेंस कॉलोनी

10- बडी रिटेल प्राइवेट लिमिटेड

11- दिनेश अरोड़ा, गुजरावाला टाउन, दिल्ली

12- महादेव लिकर, ओखला इंडस्ट्रियल एरिया

13- सनी मारवाह, महादेव लिकर

14- अरुण रामचंद्र पिल्लई, बंगलुरु, कर्नाटक

15- अर्जुन पांडेय, गुरुग्राम फेस-3, डीएलएफ

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर के चर्चित शिक्षण संस्थान Educators का नीट 2026 में शानदार प्रदर्शन

समस्तीपुर : शहर के काशीपुर स्थित आईआईटी और मेडिकल की तैयारी कराने वाली कोचिंग एजुकेटर्स…

5 घंटे ago

ईशांत ह’त्याकांड पर पप्पू यादव का सरकार पर हमला, बोले- दोषियों को फांसी मिले, परिवार को 50 लाख मुआवजा

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर [पद्माकर सिंह लाला] : बहुचर्चित ईशांत कुमार उर्फ छोटू हत्याकांड को लेकर शुक्रवार को…

6 घंटे ago

समस्तीपुर में ABVP के भगिनी निवेदिता व्यक्तित्व विकास शिविर का भव्य समापन

समस्तीपुर : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की ओर से आयोजित भगिनी निवेदिता व्यक्तित्व विकास शिविर…

7 घंटे ago

समस्तीपुर के चार विभिन्न फर्मों पर सेल्स टैक्स विभाग ने लगाया 4 करोड़ 48 लाख का पेनाल्टी

समस्तीपुर : शहर के चार विभिन्न फर्मों पर लगभग साढ़ चार करोड़ रूपये पेनाल्टी लगाया…

14 घंटे ago

मोरसंड से स्कूल छोड़ फरार हुए तीनों छात्र एक दिन बाद सिंघिया घाट से हुए बरामद, मैदान में गुजारी रात

समस्तीपुर/पूसा : पीएम श्री किसान उच्च माध्यमिक विधालय, मोरसंड के 9वीं कक्षा के 3 छात्र…

17 घंटे ago

समस्तीपुर न्यायाधीश आवासीय परिसर में 12 नए न्यायिक आवासों का उद्घाटन

समस्तीपुर : समस्तीपुर न्यायाधीश आवासीय परिसर में नवनिर्मित 12 न्यायिक पदाधिकारियों के आवास (पीओ क्वार्टर)…

18 घंटे ago