पटना मेट्रो का निरीक्षण करने पहुंचे मुख्यमंत्री, निर्माण कार्य में तेजी लाने के दिए निर्देश

पटना मेट्रो रेल निर्माण कार्य की प्रगति को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज स्थल निरीक्षण किया। नगर विकास एवं आवास विभाग के अधिकारी भी साथ थे। पटना में चल रहे मेट्रो के निर्माण कार्य में और तेजी लाने का निर्देश मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को दिये। पटना के लोगों को मेट्रो सेवा का लाभ जल्द मिले इसे लेकर उन्होंने अधिकारियों से बातचीत की।

गौरतलब है कि कल 1 अप्रैल को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अधिकारियों के साथ बैठक की थी। पटना मेट्रो रेल निर्माण कार्य की प्रगति सहित अन्य योजनाओं की उन्होंने समीक्षा की और अधिकारियों को इस दौरान आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए। समीक्षा बैठक के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कार्य योजना के अनुरुप पटना मेट्रो रेल के निर्माण कार्य में तेजी लाए जाने का निर्देश अधिकारियों को दिया।

जल्द से जल्द लोगों को इसका लाभ मिले इस बात की चर्चा की गयी। वही पटना म्यूजियम और बिहार म्यूजियम के बीच सब-वे टनल कनेक्शन का निर्माण जल्द शुरू करने की बात कही। साथ ही निराश्रित एवं बेसहारा वृद्धजनों के आश्रय के लिए मुख्यमंत्री वृद्धजन आश्रय स्थल योजना के क्रियान्वयन में तेजी लाने की बात कही गयी। इस योजना के तहत उनके खाने-पीने, चिकित्सीय सुविधाओं के साथ-साथ अन्य सुविधाओं की व्यवस्था करने का निर्देश मुख्यमंत्री ने दिया।

पटना के कई इलाकों से होकर गुजर रहे मेट्रो रेल के निर्माण कार्य की प्रगति को आज खुद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने देखा। मेट्रो रेल प्रोजेक्ट का काम पटना के कई इलाकों में चल रहा है। अशोक राजपथ हो या फिर जीरो माइल या फिर बेली रोड सभी जगहों पर चल रहे निर्माण कार्य की प्रगति को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज मेट्रो स्थल निरीक्षण किया। नगर विकास एवं आवास विभाग के अधिकारी भी साथ थे। पटना में चल रहे मेट्रो के निर्माण कार्य में और तेजी लाने का निर्देश मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को दिये। पटना के लोगों को मेट्रो सेवा का लाभ जल्द मिले इसे लेकर उन्होंने अधिकारियों से बातचीत की।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में गांव-गांव खुलेंगे बायोफ्यूल पंप, ग्रामीण कार्य विभाग ने बनाई ने इंजीनियरों की कमेटी

बिहार में गांव-गांव बायोफ्यूल पंप खुलेंगे। ग्रामीण सड़कों के किनारे अब गैर पारंपरिक पेट्रोल पंप…

1 घंटा ago

अदालत में लालू-राबड़ी ने आरोपों को स्वीकार करने से किया इनकार, कहा – मुकदमे का करेंगे सामना

देश के बहुचर्चित ‘जमीन के बदले नौकरी’ (Land For Job) घोटाला मामले में आज दिल्ली…

5 घंटे ago

रामविलास पासवान पर टिप्पणी को लेकर बिहार विधानसभा में बवाल, विपक्ष से माफी की मांग

बिहार की सियासत में इन दिनों पारा चढ़ा हुआ है, जहाँ विधानसभा का हर सत्र…

6 घंटे ago

नीतीश कुमार पीएम मटेरियल, उनमें अद्भुत प्रतिभा..,राजद विधायक ने की तारीफ

बिहार विधानमंडल का बजट सत्र चल रहा है। बिहार विधानमंडल का बजट सत्र चल रहा…

7 घंटे ago

CM नीतीश कुमार आज 25 लाख महिलाओं को देंगे 10-10 हजार; डीबीटी से जाएगी राशि

सरकार ग्रामीण विकास विभाग द्वारा संचालित मुख्यमंत्री रोजगार सहायता योजना के तहत चयनित 25 लाख…

9 घंटे ago

पटना में बनेंगे हाईटेक ग्रीन बस स्टॉप, मिलेगी डिजिटल बोर्ड और एनाउंसमेंट जैसी सुविधा

बिहार की राजधानी पटना के सार्वजनिक परिवहन में एक क्रांतिकारी बदलाव की तैयारी शुरू हो…

9 घंटे ago