अरुण कुमार गांधी समस्तीपुर के नए डाक अधीक्षक बने, रोबिन चंद्रा का तबादला सहरसा प्रमंडल में हुआ

समस्तीपुर : भारतीय डाक विभाग ने प्रशासनिक फेरबदल करते हुए समस्तीपुर डाक प्रमंडल के नए डाक अधीक्षक की नियुक्ति कर दी है। पटना प्रमंडल में उपाधीक्षक के पद पर कार्यरत अरुण कुमार गांधी को समस्तीपुर डाक प्रमंडल का नया डाक अधीक्षक बनाया गया है, जबकी समस्तीपुर के वर्तमान डाक अधीक्षक रोबिन चंद्रा का तबादला इसी पद पर सहरसा प्रमंडल में कर दिया गया है।
निदेशक डाक सेवाएं, पूर्वी प्रक्षेत्र (भागलपुर) कार्यालय से जारी आदेश के अनुसार, यह तबादला तत्काल प्रभाव से लागू किया गया है; आदेश में बताया गया है कि अरुण कुमार गांधी की पदस्थापना उनके स्वयं के अनुरोध (बिना टीए/टीपी) पर की गई है, जबकि रोबिन चंद्र का तबादला विभागीय सेवा हित में किया गया है। विभाग द्वारा दोनों अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नए पद पर कार्यभार ग्रहण कर प्रभार प्रतिवेदन भेजने का निर्देश दिया गया है।





