समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

SamastipurDalsinghsaraiNEWS

पुलिस पर उच्चके हावी ! दलसिंहसराय में एक दिन में छिनतई व चोरी की चार घटनाएं हुई घटित

paid hero ad 20250215 123933 1 scaled

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : दलसिंहसराय शहर के अलग-अलग क्षेत्रों में व्यस्त सड़क पर लोगों के आवाजाही के बीच मंगलवार को उच्चकों ने थोड़े-थोड़े समय के अंतराल पर छीनतई एवं चोरी की चार घटनाओं को अंजाम देकर अपनी सक्रिय उपस्थित दर्ज कराई। क्रमशः सभी मामले की शिकायत मिलने पर पुलिस ने जांच पड़ताल के साथ ही सीसीटीवी फुटेज भी खंगालने का काम की है। लेकिन न तो बदमाश पकड़े जा सके और न ही कोई बरामदगी ही हो सकी है।

बताया गया है कि गंज रोड में एक दंत चिकित्सक के यहां इलाज कराने आये मंसूरचक थाने के हवासपुर निवासी मुकेश कुमार की बाइक की डिक्की तोड़कर बदमाशों ने दो लाख रुपये निकाल फरार हो गए। इलाज के बाद क्लिनिक से बाहर निकलने पर उन्होंने बाहर लगाई गई अपनी बाइक की डिक्की खुला पाया। इसके अलावे काली चौक के पास ऑटो सवार उजियारपुर थाने के रामचंद्रपुर अंधेल निवासी सीमा देवी से बाइक सवार बदमाशों ने झोला झपट लिया एवं भाग गए। सीमा के अनुसार झोला में 20,900 रुपये, सोने की बनी नाक की कील एवं दो मोबाइल भी था।

file 0000000024b48211aa752e89fc9a15de

उधर आईबी रोड में मंसूरचक थाने के अहियापुर निवासी मटूकी रजक की पत्नी बच्ची देवी से झोला झपटकर बाइक सवार बदमाश भाग गये। झोला में 50 हजार रुपये रहने की बात कही। वह अपने पोता के साथ बैंक से दो माह की पेंशन की राशि निकालकर वापस घर लौट रही थी। इसके बाद आईबी रोड में ही बाइक से अपने घर ढेपुरा जा रहे अर्जुन राय के गले से झपट्टा मारकर सोना का चेन घीच कर बाइक सवार बदमाश कॉलेज के रास्ते एनएच 28 की तरफ भाग गए। छीनी गई चेन 30 ग्राम का बताया गया है। बदमाशो की फुटेज आस-पास लगे सीसीटीवी में कैद है। एक के बाद एक कुल वारदातों ने पुलिसिया चौकसी की पोल खोल कर रख दिया है। पर्व त्योहार शुरू होने के पूर्व ही घटित इन घटनाओं की लोगों के बीच खूब चर्चा रही।

IMG 20240904 WA0139

हालांकि थानाध्यक्ष मो. ईरशाद आलम का कहना है कि चोरी व छीनतई मामले में पुलिस कार्रवाई कर रही है। उन्होंने बताया कि हाल में ही ऐसे वारदातों को अंजाम देने में शामिल विभूतिपुर थाना क्षेत्र के दो बदमाशों व एक जेवर विक्रेता को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। इनकी निशानदेही पर सोना का16 चेन भी बरामद किया गया था। ताजा मामले में भी बदमाशो को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।

FB ADD scaled

IMG 20260516 WA0116

20201015 075150