शनिवार, नवम्बर 21, 2026
Latest:

समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

SamastipurNEWS

गर्भवती होने पर प्रेमी ने शादी से किया इनकार, युवती ने थाने में लगाई गुहार; समस्तीपुर कलेक्ट्रेट के पास चला हाई-वोल्टेज ड्रामा

समस्तीपुर : शादी का वादा कर युवती के साथ संबंध बनाने और उसके गर्भवती होने के बाद विवाह से मुकरने का मामला सामने आया है। मामले को लेकर पीड़िता ने महिला थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई है। उसने कोरबद्धा निवासी सबुधन ठाकुर के पुत्र सूरज कुमार को आरोपित करते हुए कानूनी कार्रवाई की मांग की है। इससे पहले कलेक्ट्रेट के पास युवती ने सड़क किनारे हंगामा किया, सूचना फर पहुंची पुलिस उसे थाने ले आयी। इसके बाद उसने महिला थाना में आवेदन दिया।

युवती ने बताया है कि आरोपित युवक के साथ उसका एक साल से अधिक समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इस दौरान युवक ने उससे शादी करने का भरोसा दिलाया था। पीड़िता का आरोप है कि शादी का विश्वास दिलाकर युवक ने उसके साथ संबंध बनाए। कुछ समय बाद जब उसे गर्भवती होने की जानकारी मिली तो उसने युवक पर शादी करने का दबाव बनाया। लेकिन आरोपित ने विवाह करने से साफ इनकार कर दिया। युवक के इस रवैये के बाद पीड़िता ने महिला थाना पहुंचकर पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है। इधर, महिला थाना पुलिस ने आवेदन प्राप्त होने के बाद मामले की जांच शुरू कर दी है।

यहां देखें वीडियों :

ProductMarketingAdMaker 14102019 082310

20201015 075150