चौकीदार से दुर्व्यवहार के मामले में बुजुर्ग गिरफ्तार, जेल
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के हलई थाने के एक चौकीदार के साथ दुर्व्यवहार करने के मामले में पुलिस ने जोरपुरा पंचायत से एक बुजुर्ग को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। गिरफ्तार बुजुर्ग की पहचान चंद्रकांत चौधरी के पुत्र अभिनंदन चौधरी उर्फ विकराल चौधरी के रूप में हुई है। बताया जाता है कि दुर्गा पूजा के दौरान विधि-व्यवस्था संधारण को लेकर ड्यूटी पर तैनात चौकीदार बैजू पासवान के साथ कथित रूप से दुर्व्यवहार किया गया था। इस मामले में संबंधित व्यक्ति के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। एससी एसटी के मामले में उसे आरोपित किया गया था। शनिवार को दरोगा हरिबल्लभ कुमार ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया।


