समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

SamastipurNEWS

DJ पर रहेगा पूर्ण प्रतिबंध, पूजा पंडाल में CCTV व अग्निशामक जरूरी; पूसा थाना पर आयोजित शांति समिति की बैठक में लिया गया फैसला

समस्तीपुर/पूसा : दुर्गा पूजा को लेकर पूसा थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित हुई। अध्यक्षता पूसा थानाध्यक्ष रमेश कुमार ने किया। बैठक में बीडीओ रविश कुमार रवि, सीओ बागीशा प्रियदर्शी समेत अन्य प्रतिनिधि मौजूद थे। मौके पर दूर्गा पूजा शांति व सौहार्दपूर्ण वातावरण मनाने को लेकर विस्तार से मंथन किया गया। इस दौरान पूजा पंडाल के लिए लाईसेंस, पंडाल में सीसीटीवी कैमरा व अग्निशामक सुरक्षा को अहम बताते हुए जरूरी बताया गया। वहीं डीजे पूर्णत प्रतिबंधित रहेगी। थानाध्यक्ष ने बताया कि महिला सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सादे ड्रेस में महिला पुलिस बल की तैनाती के साथ यातायात की सुदृढ़ व्यवस्था रहेगीं। मौके पर अधिकारियों ने सरकार के निर्देशो का हवाला देते हुए सामुहिक प्रयास से शांति व सौहार्दपूर्ण वातावरण को पर्व मनाने की अपील की।

ProductMarketingAdMaker 14102019 082310

20201015 075150