समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

SamastipurNEWSRailway

समस्तीपुर रेल मंडल को मिली करोड़ों रुपये के विभिन्न योजनाओं की सौगात, RPF बैरक का भी हुआ उद्घाटन

IMG 20260212 WA0118

समस्तीपुर : पूर्व मध्य रेल के महाप्रबंधक छत्रसाल सिंह ने सोमवार को समस्तीपुर रेल मंडल के दौरे के दौरान करोड़ों रुपये की विभिन्न रेलकर्मी के सुविधाओं से जुड़ी योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। इन योजनाओं के पूरा होने से रेल सुरक्षा व्यवस्था मजबूत होने के साथ रेलकर्मियों को आवासीय एवं स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ मिलेगा।

महाप्रबंधक ने शहर के जितवारपुर स्थित आरपीएफ परिसर में करीब 2.5 करोड़ रुपये की लागत से नवनिर्मित 30 बेड वाले बैरक का उद्घाटन किया। आधुनिक सुविधाओं से लैस इस बैरक से आरपीएफ जवानों को बेहतर आवासीय सुविधा उपलब्ध होगी। इसका बाद अटेरन चौक स्थित रेल परिसर में करीब चार करोड़ रुपये की लागत से निर्मित 40 यूनिट मिथिला कॉलोनी का उद्घाटन किया गया। नए आवास मिलने से रेलकर्मियों को आवासीय सुविधा के लिए काफी राहत मिलेगी।

Holy Mission 15 August page 0001 scaled

paid hero ad 20250215 123933 1 scaled

रेलवे की ओर से जल संरक्षण और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में भी महत्वपूर्ण पहल की गई है। महाप्रबंधक ने करीब एक करोड़ रुपये की लागत से स्थापित वाटर रिसाइकलिंग प्लांट का भी उद्घाटन किया। इस प्लांट के माध्यम से रेल कॉलोनियों में इस्तेमाल होने वाले पानी के वेस्टेज को रिसाइकल कर दोबारा उपयोग में लाया जाएगा। रिसाइकल किए गए पानी का इस्तेमाल मुख्य रूप से ट्रेनों की सफाई में किया जाएगा। इससे पानी की बचत के साथ स्वच्छता व्यवस्था को भी बेहतर बनाने में मदद मिलेगी।

IMG 20240904 WA0139

नई ओपीडी भवन की शिलान्यास

इसके अलावा समस्तीपुर रेलवे अस्पताल परिसर में करीब 12 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले नए ओपीडी भवन का शिलान्यास एवं भूमि पूजन किया गया। नए ओपीडी भवन के निर्माण से रेलकर्मियों और उनके परिजनों को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी। आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं को एक स्थान पर उपलब्ध कराने की दिशा में इसे महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। इस मौके पर पूर्व मध्य रेल के महाप्रबंधक छत्रसाल सिंह ने कहा कि रेलवे में आधारभूत संरचना के विकास के साथ रेलकर्मियों के लिए बेहतर आवास, स्वास्थ्य और कार्यस्थल की सुविधाएं उपलब्ध कराना प्राथमिकता है। समस्तीपुर रेल मंडल में जिन योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया गया है, उनका सीधा लाभ रेलकर्मियों और रेलवे की कार्यप्रणाली को मिलेगा।

FB ADD scaled

जल पुनर्चक्रण संयंत्र के माध्यम से पानी की बचत और उसके पुन: उपयोग को बढ़ावा मिलेगा, जो पर्यावरण संरक्षण की दिशा में भी महत्वपूर्ण पहल है। रेलवे की कोशिश है कि उपलब्ध संसाधनों का बेहतर उपयोग करते हुए यात्रियों और रेलकर्मियों को अधिक से अधिक सुविधाएं प्रदान की जाएं। कार्यक्रम के दौरान रेल आईजी अमरेश कुमार, मंडल रेल प्रबंधक ज्योति प्रकाश मिश्रा, एडीआरएम सनी सिन्हा, आरपीएफ कमांडेंट आशीष कुमार समेत मंडल के कई वरीय अधिकारी एवं रेलकर्मी मौजूद रहे।

IMG 20260516 WA0116

IMG 20250821 WA0010

ProductMarketingAdMaker 14102019 082310

20201015 075150