योगी चौक से निकली भव्य तिरंगा यात्रा, सैकड़ों लोगों ने लिया हिस्सा, दलसिंहसराय SDO भी हुए शामिल

समस्तीपुर/उजियारपुर : स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर योगी चौक, गांवपुर में भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। यात्रा का आयोजन गांवपुर पैक्स अध्यक्ष विद्यानंद सिंह के नेतृत्व में किया गया। तिरंगा यात्रा में बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों के साथ विभिन्न कोचिंग संस्थानों के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
तिरंगा यात्रा में दलसिंहसराय के अनुमंडल पदाधिकारी (SDO) किशन कुमार एवं उजियारपुर के प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी सुमित कुमार की विशेष मौजूदगी रही। प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी और प्रशासनिक वाहनों के साथ यात्रा निकाली गई, जिससे पूरे क्षेत्र में देशभक्ति का माहौल देखने को मिला।


यात्रा में योगी चौक स्थित द नेचुरल साइंस एकेडमी कोचिंग के सैकड़ों छात्र तथा मैथमेटिक्स साइंस कोचिंग के छात्र भी शामिल हुए। इसके अलावा योगी चौक एवं आसपास के क्षेत्रों से सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण और स्थानीय लोग तिरंगा लेकर यात्रा में शामिल हुए। तिरंगा यात्रा योगी चौक से शुरू होकर पतेली चौक तक पहुंची, जहां से पुनः वापस योगी चौक लौट आई। पूरे मार्ग में लोगों ने हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ति के नारों के साथ उत्साह का प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम में गावपुर पैक्स अध्यक्ष विद्यानंद सिंह, गौरी शंकर सिंह, रूप नारायण सिंह, परमानंद सिंह, लाल बाबू पासवान, सोहन पंडित, बलराम साहनी, विष्णु देव सिंह, विवेक कुमार, सूरज सुगम, संतोष कुमार , मंतोष कुमार, सीताराम सिंह, मनोज कुमार, राम सागर रजक, कैलाश सिंह, अजीत कुमार, छोटू कुमार, देवन सिंह, बद्रीनाथ सिंह, मुन्ना दास, अजय कुमार, नरेश कुमार, अर्जुन साहनी, मनोज कुमार राम एवं जितेंद्र ठाकुर समेत सैकड़ों लोग मौजूद रहे। भव्य तिरंगा यात्रा के दौरान पूरे योगी चौक एवं आसपास का क्षेत्र देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया। आयोजन में युवाओं, ग्रामीणों और दुकानदारों की विशेष भागीदारी रही।



