सोमवार, अगस्त 3, 2026
Latest:

समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

SamastipurNEWS

समस्तीपुर में ‘नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान’ का हुआ भव्य शुभारंभ, जनप्रतिनिधियों एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने किया युवाओं का आह्वान

IMG 20260212 WA0118

समस्तीपुर : ‘नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान-2026’ के तहत रविवार को शहर के आरएसबी इंटर विद्यालय, समस्तीपुर में जिला स्तरीय कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विधान पार्षद डॉ. तरुण कुमार, रोसड़ा विधायक वीरेंद्र पासवान, जिलाधिकारी रोशन कुशवाहा एवं पुलिस अधीक्षक अरविंद प्रताप सिंह ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों, शिक्षकों एवं सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वर्चुअल संबोधन का सीधा प्रसारण देखा और सुना।

अपने संबोधन में प्रधानमंत्री ने युवाओं से नशे जैसी सामाजिक बुराई से दूर रहने, स्वस्थ एवं अनुशासित जीवनशैली अपनाने तथा ‘विकसित भारत-2047’ के निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि देश का युवा यदि नशामुक्त, शिक्षित, स्वस्थ और जागरूक होगा, तभी भारत आत्मनिर्भर, सशक्त और विकसित राष्ट्र बनने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ेगा।

प्रधानमंत्री के संबोधन के उपरांत जिलाधिकारी रोशन कुशवाहा के नेतृत्व में उपस्थित मौजूद जनप्रतिनिधि अधिकारी, शिक्षक, स्काउट-गाइड, एनसीसी कैडेट्स एवं छात्र-छात्राओं ने नशा मुक्ति की सामूहिक शपथ ली और स्वयं नशे से दूर रहने के साथ-साथ समाज को भी नशामुक्त बनाने का संकल्प दोहराया। इससे पूर्व माई भारत की जिला युवा पदाधिकारी विजेता मजूमदार ने सभी आगंतुक अतिथियों को पर्यावरण संरक्षण एवं हरित भारत का संदेश देते हुए पौधा भेंटकर सम्मानित किया।

HOLY MISSION High School 20x10 1

paid hero ad 20250215 123933 1 scaled

इस अवसर पर जिलाधिकारी रोशन कुशवाहा ने जिलेवासियों, विशेषकर युवाओं से आह्वान किया कि वे नशे से दूर रहकर शिक्षा, खेल, कौशल विकास और राष्ट्र निर्माण में अपनी ऊर्जा लगाएं। उन्होंने कहा कि नशामुक्त समाज का निर्माण केवल सरकारी प्रयासों से संभव नहीं है, बल्कि इसके लिए परिवार, विद्यालय, समाज और युवाओं की सामूहिक भागीदारी आवश्यक है।

कार्यक्रम का सफल संचालन प्रधानाध्यापक अनंत कुमार राय ने किया। मौके पर डीपीओ (एसएसए) शुभम कसौधन, माई भारत की सहायक निदेशक सह जिला युवा पदाधिकारी विजेता मजूमदार, आरएसबी इंटर विद्यालय के प्रधानाध्यापक ललित घोष, संभाग प्रभारी हरिश्चंद्र राम, शिक्षक सुभीत कुमार सिंह, भारत स्काउट एवं गाइड के जिला संगठन आयुक्त चितरंजन कुमार राय सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, स्काउट-गाइड, एनसीसी कैडेट्स तथा जिले के विभिन्न विद्यालयों से पहुंचे सैकड़ों छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

IMG 20240904 WA0139

FB ADD scaled

IMG 20250821 WA0010

IMG 20260516 WA0116

20201015 075150