समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

SamastipurNEWS

डाक जीवन बीमा में समस्तीपुर पूरे बिहार में अव्वल, 1000 नई पॉलिसियों के साथ बनाया रिकॉर्ड

IMG 20260212 WA0118

समस्तीपुर : भारतीय डाक विभाग के समस्तीपुर डाक प्रमंडल ने बिहार परिमंडल की ओर से आयोजित डाक जीवन बीमा और ग्रामीण डाक जीवन बीमा स्पेशल ड्राइव में एक बार फिर उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए पूरे बिहार परिमंडल में प्रथम स्थान प्राप्त कर बाजी मारी है। इस स्पेशल ड्राइव के दौरान समस्तीपुर प्रमंडल ने 1000 नये ग्राहकों का पीएलआई/आरपीएलआई पॉलिसियों का व्यवसाय किया गया, जिससे 1 करोड़ का प्रीमियम तथा 45 करोड़ की बीमित राशि अर्जित की गई। यह उपलब्धि पूरे बिहार सर्किल में सर्वश्रेष्ठ रही।

समस्तीपुर के डाक अधीक्षक, रॉबिन चंद्रा ने इस उल्लेखनीय सफलता का श्रेय समस्तीपुर डाक प्रमंडल के सभी डाक निरीक्षकों, विकास पदाधिकारी (पी.एल.आई.), उप डाकपालों, कार्यालय सहायकों/डाक सहायकों, शाखा डाकपालों, डाक सेवकों, डायरेक्ट अभिकर्ताओं व फ़ील्ड ऑफिसरों के समर्पित प्रयास, टीम भावना तथा उत्कृष्ट कार्य निष्पादन को दिया है। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारियों औऱ कर्मचारियों ने निर्धारित लक्ष्य से बढ़कर कार्य करते हुए यह गौरवपूर्ण उपलब्धि हामिल की है। इसके लिए सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को बधाई देते हुए उनके परिश्रम व समर्पण की सराहना की।

HOLY MISSION High School 20x10 1

paid hero ad 20250215 123933 1 scaled

किफायती दर पर राखी भेजने को बुकिंग शुरू :

समस्तीपुर डाक प्रमंडल में आगामी रक्षाबंधन के अवसर पर देश विदेश में राखी भेजने के लिए किफायती दर पर बुकिंग की व्यवस्था शुरू कर दी गई है। यह सुविधा इस डाक प्रमंडल के 395 डाकघरों में उपलब्ध कराई गई है। डाक अधीक्षक, समस्तीपुर ने आगामी रक्षाबंधन के अवसर पर समस्तीपुर डाक प्रमंडल की ओर से सभी नागरिकों, विशेषकर बहनों से अपील की कि वे देश-विदेश में रह रहे अपने भाइयों को राखी भेजने के लिए भारतीय डाक विभाग की स्पीड पोस्ट सेवा व इंटरनेशनल ट्रैक्ड पैकेट सर्विस का लाभ अवश्य उठाएं।

IMG 20240904 WA0139

कहा कि यह सेवा सुरक्षित, विश्वसनीय व किफायती होने के साथ अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप संचालित की जाती है। निजी कूरियर कंपनियों की तुलना में यह सेवा कम लागत पर उपलब्ध है तथा पार्सल की सुरक्षा व गोपनीयता का विशेष ध्यान रखा जाता है। रक्षाबंधन से कम से कम 20 दिन पहले समस्तीपुर प्रमंडल के 395 डाकघरों में किसी भी नजदीकी डाकघर के बुकिंग काउंटर के माध्यम से अपनी राखी लोग बुक करा सकते हैं, ताकि वह समय पर व सुरक्षित रूप से देश-विदेश में गंतव्य तक पहुंच सके।

FB ADD scaled

IMG 20250821 WA0010

IMG 20260516 WA0116

20201015 075150