भांजी के साथ छे’ड़खानी मामले में मामा को पुलिस ने किया गिरफ्तार
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के एक मुहल्ले से रिश्ते को शर्मसार करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने मंगलवार की देर शाम एक व्यक्ति को अपनी ही भांजी के साथ छेड़खानी मामले में गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान चन्द्रकेतु ठाकुर उर्फ चुन्नू ठाकुर के रूप में हुई है। मुफस्सिल थानाध्यक्ष ने बताया कि पाॅक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए आरोपी की गिरफ्तारी की गयी है। आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है।


