समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

SamastipurNEWS

एक और टीम लगाकर शीघ्र पूरा करें ओवरब्रिज के मरम्मतीकरण का कार्य : एसडीओ

IMG 20260212 WA0118

समस्तीपुर : कार्यरत एजेंसी को एक और टीम लगाकर ओवरब्रिज मरम्मत कार्य में तेजी लाने तथा निर्धारित समय सीमा के अंदर हर हाल में गुणवत्तापूर्ण तरीके से कार्य पूरा करने का निर्देश दिया गया है। बुधवार को सदर एसडीओ दिलीप कुमार ने ओवरब्रिज पहुंचकर मरम्मतीकरण कार्य का निरीक्षण किया और कार्य की प्रगति की समीक्षा की।

निरीक्षण के बाद एसडीओ ने अनुमंडल कार्यालय सभाकक्ष में शहर की यातायात व्यवस्था एवं ओवरब्रिज पर चल रहे मरम्मत कार्य को लेकर निजी विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों के साथ बैठक की। बैठक में मरम्मत कार्य के दौरान उत्पन्न होने वाली अस्थायी यातायात समस्याओं के समाधान, विद्यार्थियों एवं आम नागरिकों को होने वाली असुविधा को कम करने तथा बच्चों के सुरक्षित आवागमन की व्यवस्था पर विस्तार से चर्चा की गई।

HOLY MISSION High School 20x10 1paid hero ad 20250215 123933 1 scaled

एसडीओ ने सभी विद्यालयों से अपील की कि वे विद्यार्थियों एवं अभिभावकों को वैकल्पिक मार्ग, विद्यालय समय एवं यातायात संबंधी आवश्यक दिशा-निर्देशों की समय-समय पर जानकारी उपलब्ध कराएं। उन्होंने कहा कि प्रशासन का प्रयास है कि मरम्मत कार्य के दौरान भी शहर की यातायात व्यवस्था सुचारु बनी रहे और विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित नहीं हो।

IMG 20240904 WA0139

बैठक में विद्यालय वाहनों के संचालन, विद्यार्थियों की सुरक्षा, भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में समन्वय स्थापित करने तथा यातायात प्रबंधन को और अधिक प्रभावी बनाने पर भी चर्चा की गई। इस दौरान सभी प्रधानाध्यापकों ने प्रशासन को पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया। एसडीओ ने कहा कि जनसहयोग एवं प्रशासनिक समन्वय से इस अस्थायी चुनौती का सफलतापूर्वक समाधान किया जाएगा तथा आम नागरिकों की सुविधा सर्वोच्च प्राथमिकता रहेगी।

IMG 20250821 WA0010

अतिक्रमण हटाया गया

इधर शहर के थानेश्वर स्थान मंदिर के पास एसडीओ ने जाम से बचाव को लेकर अतिक्रमण हटाओ अभियान भी चलाया। इस दौरान अतिक्रमण किये दुकानदारों को चेतावनी देते हुए जेसीबी की मदद से अतिक्रमण हटाया गया।

FB ADD scaledIMG 20260516 WA0116