समस्तीपुर विमेंस कॉलेज में नव नामांकित छात्राओं के लिए प्रेरण वर्ग कार्यक्रम आयोजित

समस्तीपुर : समस्तीपुर विमेंस कॉलेज में बुधवार को स्नातक सत्र 2026-30 के प्रथम वर्ष की नव नामांकित छात्राओं के लिए प्रेरण वर्ग (इंडक्शन प्रोग्राम) का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रभारी प्रधानाचार्य प्रो. (डॉ.) राजेश कुमार रंजन ने किया। उन्होंने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया और छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें शैक्षणिक विकास के लिए काॅलेज के शिक्षकों के सहयोग एवं मार्गदर्शन का लाभ उठाने की सलाह दी।
अर्थशास्त्र विभागाध्यक्ष डॉ. विजय कुमार गुप्ता ने छात्राओं को नियमित रूप से काॅलेज आने और पढ़ाई के प्रति गंभीर रहने का आह्वान किया।मीडिया प्रभारी डॉ. सुरेश साह ने शिक्षा एवं नियमित कक्षा उपस्थिति के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उच्च शिक्षा किसी भी परिवार, समाज, राज्य और देश के विकास का महत्वपूर्ण आधार है।

इतिहास विभागाध्यक्ष डॉ. नेहा कुमारी जायसवाल ने छात्राओं को शिक्षा के महत्व से अवगत कराया। राजनीति विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. मधुलिका मिश्रा ने महिला सशक्तिकरण के लिए शिक्षा को सबसे प्रभावी माध्यम बताया। उर्दू विभागाध्यक्ष प्रो. फरहत जबीं ने अनुशासन और शिक्षा को जीवन की सफलता के लिए आवश्यक बताया। डॉ. कुमारी अनु ने प्रेरण कार्यक्रम की उपयोगिता पर विस्तार से चर्चा की, जबकि समाजशास्त्र विभागाध्यक्ष डॉ. रंजन कुमार ने छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

कार्यक्रम में मनोविज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. कविता वर्मा, दर्शनशास्त्र विभागाध्यक्ष डॉ. सुमन कुमारी, गृह विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. सोनी सिन्हा, संगीत विभागाध्यक्ष डॉ. ऋचा वर्मा, भौतिकी विभागाध्यक्ष डॉ. मृत्युञ्जय ठाकुर, रसायन विभागाध्यक्ष डॉ. ऋतु सांगवान, संस्कृत विभागाध्यक्ष पर्णम शर्मा, वनस्पति विभागाध्यक्ष डॉ. स्मिता कुमारी समेत महाविद्यालय के सभी शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मचारी उपस्थित थे। बड़ी संख्या में नव नामांकित छात्राओं ने कार्यक्रम में भाग लिया। कार्यक्रम के अंत में डॉ. कुमारी अनु ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया।


