IPL स्टार वैभव सूर्यवंशी का पैतृक घर समस्तीपुर के ताजपुर में भव्य स्वागत, देखने उमड़ी भीड़, लोग खिचवा रहे फोटो व ले रहे सेल्फी
समस्तीपुर : आईपीएल में अपने शानदार प्रदर्शन और कई रिकॉर्ड कायम करने के बाद 15 वर्षीय क्रिकेट प्रतिभा वैभव सूर्यवंशी मंगलवार की रात अपने पैतृक गांव समस्तीपुर जिले के ताजपुर प्रखंड अंतर्गत मोतीपुर पहुंचे। उनके आगमन की खबर मिलते ही गांव और आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग उन्हें देखने के लिए उमड़ पड़े। वैभव के साथ तस्वीर खिंचवाने और सेल्फी लेने के लिए लोगों में खासा उत्साह देखा गया। हालांकि भारी भीड़ के कारण कई प्रशंसक उनसे मुलाकात नहीं कर सके।
IPL स्टार वैभव सूर्यवंशी का पैतृक घर समस्तीपुर के ताजपुर में भव्य स्वागत, देखने उमड़ी भीड़, लोग खिचवा रहे फोटो व ले रहे सेल्फी#Samastipur #Tajpur #VaibhavSuryavanshi #IPL pic.twitter.com/6A7UggfJvh
— Samastipur Town (@samastipurtown) June 3, 2026
इस दौरान वैभव ने कुछ चुनिंदा लोगों से मुलाकात की, जबकि उनके परिजनों ने मीडिया से दूरी बनाए रखी। गौरतलब है कि वैभव सूर्यवंशी ने कम उम्र में ही अंडर-19 क्रिकेट और आईपीएल में शानदार प्रदर्शन कर अपनी अलग पहचान बनाई है। उनकी सफलता के पीछे वर्षों का संघर्ष और पिता की अथक मेहनत रही है। क्रिकेट जगत में तेजी से उभर रहे वैभव का अगला लक्ष्य भारतीय राष्ट्रीय टीम का प्रतिनिधित्व करना है।

