समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

SamastipurNEWS

राज्य एथलेटिक्स चैंपियनशिप की तैयारी को लेकर समस्तीपुर में 10 दिवसीय समर कैंप शुरू

IMG 20260212 WA0118

समस्तीपुर : राज्य स्तरीय जूनियर एवं सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप-2026 में बेहतर प्रदर्शन के लक्ष्य के साथ समस्तीपुर जिला एथलेटिक्स संघ के तत्वावधान में शहर के ऐतिहासिक पटेल मैदान में 10 दिवसीय कंडीशनिंग समर कैंप का शुभारंभ किया गया। यह विशेष प्रशिक्षण शिविर 8 जून तक संचालित होगा, जिसमें जिले के चयनित प्रतिभाशाली एथलीटों को विशेषज्ञ कोचों द्वारा प्रशिक्षण दिया जा रहा है। कैंप में उन बालक एवं बालिका खिलाड़ियों को शामिल किया गया है, जिन्होंने हाल ही में आयोजित 23वीं समस्तीपुर जिला स्कूल एवं ओपन एथलेटिक्स चैंपियनशिप-2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया था।

खिलाड़ियों को तकनीकी कौशल, फिटनेस, स्टैमिना, स्पीड तथा प्रतियोगिता के दौरान मानसिक मजबूती विकसित करने का विशेष प्रशिक्षण दिया जा रहा है। गौरतलब है कि राज्य स्तरीय जूनियर एवं सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप-2026 का आयोजन 10 से 13 जून तक पटना स्थित पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में होने जा रहा है। इसी को ध्यान में रखते हुए समस्तीपुर जिला एथलेटिक्स संघ ने राज्य प्रतियोगिता के लिए मजबूत और संतुलित टीम तैयार करने की दिशा में यह पहल की है। खिलाड़ियों के प्रशिक्षण की जिम्मेदारी अनुभवी कोच मोहम्मद शाहिद आलम, आशुतोष कुमार, मोहम्मद कैसर, राहुल कुमार एवं अभिषेक कुमार को सौंपी गई है। ये सभी कोच खिलाड़ियों की तकनीकी कमियों को दूर करने तथा उनके प्रदर्शन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए लगातार मेहनत कर रहे हैं।

HOLY MISSION High School 20x10 1

paid hero ad 20250215 123933 1 scaled

कैंप की निगरानी जिला एथलेटिक्स संघ के अध्यक्ष रजीऊल इस्लाम, सचिव रुस्तम अली, संरक्षक एन. के. आनंद, संगठन सचिव सुभित कुमार सिंह तथा मोहम्मद शाहिद आलम के मार्गदर्शन में की जा रही है। संघ के पदाधिकारियों ने बताया कि समर कैंप का मुख्य उद्देश्य खिलाड़ियों की तकनीकी दक्षता, शारीरिक क्षमता और प्रतिस्पर्धात्मक कौशल को निखारना है, ताकि राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में समस्तीपुर के खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का दमदार प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन कर सकें। खिलाड़ियों के उत्साह और प्रशिक्षकों की मेहनत को देखते हुए इस बार समस्तीपुर से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद जताई जा रही है।

IMG 20240904 WA0139

FB ADD scaled

IMG 20250821 WA0010

IMG 20260516 WA0116

IMG 20241218 WA0041

20201015 075150