समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

SamastipurNEWS

एक दिवसीय हड़ताल के कारण समस्तीपुर में बंद रहीं दवा दुकानें, मरीजों को हुई परेशानी

IMG 20260212 WA0118

समस्तीपुर : राष्ट्रीय संगठन एआईओसीडी एवं बिहार केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन (बीसीडीए) के आह्वान पर बुधवार को समस्तीपुर जिले की अधिकांश दवा दुकानें बंद रहीं। समस्तीपुर डिस्ट्रीक्ट केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के समर्थन में आयोजित इस एक दिवसीय बंदी का असर जिलेभर में देखने को मिला। दवा दुकानों के बंद रहने से मरीजों और उनके परिजनों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। कई लोग जरूरी दवा के लिए इधर-उधर भटकते नजर आये।

एसोसिएशन के अध्यक्ष विनोद कुमार और सचिव कृष्ण कुमार मिश्रा ने बताया कि ऑनलाइन दवा बिक्री एवं बड़े कॉरपोरेट घरानों द्वारा भारी छूट देकर दवा व्यवसाय को प्रभावित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इससे पारंपरिक दवा व्यवसायियों की गरिमा प्रभावित हो रही है तथा आम लोगों और दवा दुकानदारों के बीच दूरी बढ़ रही है। संगठन ने नकली दवाओं पर रोक लगाने और दवा व्यवसाय की सुरक्षा की मांग उठायी है।

HOLY MISSION High School 20x10 1

paid hero ad 20250215 123933 1 scaled

उन्होंने कहा कि ऑनलाइन दवा आपूर्ति के दौरान दवाओं के सुरक्षित रखरखाव और आवश्यक तापमान मानकों का सही तरीके से पालन नहीं हो पाता, जिससे लोगों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है। दवा जीवनरक्षक वस्तु है, इसलिए इसके भंडारण और वितरण में विशेष सावधानी जरूरी है। बंदी के बावजूद आम लोगों की सुविधा को देखते हुए जिला, अनुमंडल और प्रखंड मुख्यालयों में कुछ चयनित मेडिकल स्टोर खुले रखे गये थे।

समस्तीपुर में भारत मेडिकल हॉल, बिथान में शिवम मेडिकल हॉल, हसनपुर में रामा मेडिकल हॉल, रोसड़ा में न्यू शिव मेडिकल हॉल, ताजपुर में हिन्दुस्तान मेडिकल हॉल, पूसा रोड में महादेव मेडिकल हॉल, कल्याणपुर में अमित मेडिकल हॉल तथा वारिसनगर में अमनदीप मेडिकल हॉल से लोगों को दवा उपलब्ध करायी गयी। इधर, निजी दवा दुकानों के बंद रहने के कारण सदर अस्पताल में दवा लेने वालों की भीड़ बढ़ गयी। अस्पताल परिसर में मरीजों और परिजनों की लंबी कतारें देखी गयीं।

IMG 20240904 WA0139

FB ADD scaled

IMG 20250821 WA0010

IMG 20260516 WA0116

IMG 20241218 WA0041

20201015 075150