समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

BiharNEWS

बिहार: सोना बिकना हुआ बंद तो सर्राफा कारोबारियों ने शॉप के आगे खोली चाय-पकौड़े की दुकान !

IMG 20260212 WA0118

देश में सोने की कीमतों और विदेशी मुद्रा के मुद्दे को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से सोना खरीदने से बचने की अपील का असर अब छोटे कारोबारी पर भी दिखाई देने लगा है. सर्राफा बाजार में ग्राहकों की संख्या तेजी से घटने से स्वर्ण व्यवसाय से जुड़े व्यापारी आर्थिक संकट का सामना कर रहे हैं कई दुकानदार के सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है. कारोबारियों ने पीएम मोदी के फैसले का विरोध जताया है.

चाय-पकौड़ी की दुकान खोलकर जताया विरोध :

इसी बीच रोहतास जिले में एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने हर किसी को सोचने पर मजबूर कर दिया है वर्षों से स्वर्ण कारोबार से जुड़े एक व्यवसाई ने ग्राहकों की कमी और लगातार घटती आमदनी से परेशान होकर अब चाय और पकौड़े की दुकान खोली है. कारोबारी का कहना है कि परिवार चलाने के लिए अब कोई दूसरा रास्ता नहीं बचा था.

HOLY MISSION High School 20x10 1paid hero ad 20250215 123933 1 scaled

सोना खरीदने नहीं आ रहे ग्राहक :

दरअसल, जिले के जाने-माने स्वर्ण कारोबारी सच्चिदानंद प्रसाद का कहना है कि पहले उनकी दुकान पर सुबह से शाम तक ग्राहकों की भीड़ लगी रहती थी, शादी विवाह और लगन के मौसम में तो दुकान पर पैर रखने तक की जगह नहीं होती थी, लेकिन पिछले कुछ समय से स्थिति पूरी तरह बदल गई है. अब दिन भर दुकान खाली पड़ी रहती है और ग्राहक ना के बराबर आ रहे हैं.

IMG 20240904 WA0139

पीएम की अपील पर सोना खरीदना बंद :

कारोबारी सच्चिदानंद प्रसाद ने कहा कि स्वर्ण कारोबार पूरी तरह से भरोसे और ग्राहकों की खरीदारी पर टिका होता है, जब लोग सोना खरीदना बंद कर देते हैं तो सीधे तौर पर कारोबार प्रभावित होता है. दुकान का किराया, बिजली बिल, कर्मचारियों का वेतन और अन्य खर्च लगातार बढ़ रहे हैं, जबकि आमदनी लगभग समाप्त हो चुकी है. ऐसे में परिवार चलाना मुश्किल हो गया है.

IMG 20250821 WA0010

सराफा कारोबारी बेच रहे चाय-पकौड़ी :

सच्चिदानंद प्रसाद वर्षों से सर्राफा व्यवसाय से जुड़े हुए हैं और इलाके में उनकी अच्छी पहचान रही है, लेकिन बाजार में आई मंदी ने उनकी आर्थिक स्थिति को बुरी तरह से प्रभावित किया है. अब ज्वेलरी दुकान के साथ-साथ सड़क किनारे चाय और पकोड़े बेचते हुए उन्हें देखा जा सकता है.

FB ADD scaled

शुरू हुई सियासत :

इस मुद्दे को लेकर राजनीति भी शुरू हो गई है राजद नेता गुड्डू चंद्रवंशी ने केंद्र सरकार पर निशाना चाहते हुए कहा कि सरकार की नीतियों का सीधा असर छोटे व्यापारियों पर पढ़ रहा है. उन्होंने कहा कि अगर लोग सोना खरीदना बंद कर देंगे तो हजारों परिवारों की आजीविका प्रभावित होगी.

IMG 20241218 WA0041

‘फैसले से पहले व्यवसाइयों की स्थिति पर हो विचार’ :

वहीं चाय-पकौड़ी की दुकान का उद्घाटन करने पहुंचे मुख्य पार्षद शशि कुमारी ने भी व्यापारियों को परेशानी को गंभीर बताई उन्होंने कहा कि सरकार को किसी भी फैसला या अपील से पहले छोटे व्यवसाईयों की स्थिति पर भी विचार करना चाहिए.

चर्चा का विषय बना चाय-पकौड़ी बेचना :

बहरहाल रोहतास में यह मामला चर्चा का विषय बना हुआ है. लोग इस सफल स्वर्ण कारोबारी को चाय पकौड़े बेचते देख हैरान हैं. वहीं, कारोबारी की मजबूरी यह बताने के लिए काफी है कि बाजार में आई मंदी और घटती खरीदारी ने छोटे व्यापारियों की जिंदगी को किस हद तक प्रभावित किया है.

IMG 20260516 WA0116

पीएम मोदी ने की थी जनसभा से अपील :

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मई 2026 में एक जनसभा को संबोधित करते हुए देशवासियों से अगले एक साल तक, शादी-विवाह और त्योहार के बावजूद सोना-गहना नहीं खरीदने की अपील की थी. उनका मकसद विदेशी मुद्रा भंडार को बचाना है. क्योंकि भारत अपनी जरूरतों का ज्यादातर सोना और कच्चा तेल विदेशों से आयात करके लाता है.