सोमवार, नवम्बर 23, 2026
Latest:

समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

SamastipurNEWS

नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा के लिए समस्तीपुर जिले में 20 केंद्र बनाये गये, 28 नवंबर को इन सेंटरों पर आयोजित होगी परीक्षा

IMG 20261121 WA0050

समस्तीपुर : पीएम श्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय में नामांकन के लिए आयोजित होने वाली प्रवेश परीक्षा की तिथि निर्धारित कर दी गयी है। आगामी 28 नवंबर को जिले के विभिन्न हिस्सों में बनाये गये 20 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा आयोजित की जायेगी। इसमें तीन हजार से अधिक छात्र-छात्राओं के शामिल होने की संभावना है। परीक्षा का समय सुबह 11:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक निर्धारित किया गया है। परीक्षा के सफल संचालन को लेकर संबंधित स्तर पर आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गयी हैं। सभी केंद्रों पर निर्धारित दिशा-निर्देशों का पालन सुनिश्चित कराने के साथ ही परीक्षा को शांतिपूर्ण और कदाचारमुक्त वातावरण में संपन्न कराने की व्यवस्था की गयी है। परीक्षा के दौरान नियमों का सख्ती से अनुपालन कराने पर विशेष ध्यान दिया जायेगा।

प्रशासन की ओर से जिले में जिन 20 विद्यालयों और शिक्षण संस्थानों को परीक्षा केंद्र बनाया गया है, उनमें समस्तीपुर शहर के बालिका उच्च विद्यालय काशीपुर, बालिका उच्च विद्यालय घोषलेन, तिरहुत एकेडमी, आरएसबी इंटर विद्यालय, लॉ कॉलेज, कन्या मध्य विद्यालय कचहरी रोड, गोल्फ फील्ड उच्च माध्यमिक विद्यालय रेलवे कॉलोनी और मॉडल इंटर विद्यालय बहादुरपुर शामिल हैं।

IMG 20261105 WA0012

paid hero ad 20250215 123933 1 scaled

इसके अलावा उत्क्रमित उच्च विद्यालय शंभूपट्टी, उत्क्रमित उच्च विद्यालय धुरलख, उच्च माध्यमिक विद्यालय ताजपुर, प्रभावती रामदुलारी प्लस टू विद्यालय कर्पूरीग्राम, श्री कृष्ण उच्च विद्यालय जितवापुर, श्री सुंदर उच्च विद्यालय मुक्तापुर, जगदेव उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय आधारपुर और उच्च विद्यालय कल्याणपुर को भी केंद्र बनाया गया है। वहीं, रोसड़ा अनुमंडल में सुंदरी देवी सैनिक स्कूल तथा दलसिंहसराय में राष्ट्रीय उच्च विद्यालय, छत्रधारी उच्च विद्यालय और मध्य विद्यालय दलसिंहसराय में परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। सभी केंद्रों पर निर्धारित समय के अनुसार परीक्षा आयोजित करायी जायेगी।

IMG 20240904 WA0139

FB ADD scaled

IMG 20260516 WA0116

20201015 075150