सोमवार, नवम्बर 23, 2026

समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

BiharNEWS

शपथ के बाद भावुक हुए नीरज कुमार, बोले- सदन में खलेगी नीतीश की कमी, तेजस्वी ने 2 MLC के खिलाफ हाईकोर्ट जाने का किया ऐलान

IMG 20261121 WA0050

बिहार विधान परिषद के आठ नवनिर्वाचित सदस्यों ने सोमवार को पद और गोपनीयता की शपथ ली. लेकिन शपथ ग्रहण समारोह के बाद सबसे ज्यादा चर्चा जेडीयू के नीरज कुमार और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के बयानों की रही. नीरज कुमार सदन में नीतीश कुमार की कमी याद कर भावुक हो गए. उन्होंने कहा कि राजनीति का ककहरा उन्होंने नीतीश कुमार से ही सीखा है. वहीं, तेजस्वी यादव ने दो नवनिर्वाचित एमएलसी राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी के खिलाफ पटना हाईकोर्ट जाने की बात कही.

नीरज कुमार बोले- सदन में नीतीश कुमार की कमी खलेगी

शपथ ग्रहण के बाद जेडीयू के नवनिर्वाचित एमएलसी नीरज कुमार भावुक नजर आए. मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि सदन में नीतीश कुमार की कमी खलेगी. उन्होंने कहा, “नीतीश कुमार से ही राजनीति का क-ख-ग सीखा है.” नीरज कुमार के इस बयान से साफ दिखा कि उनके लिए नीतीश कुमार का राजनीतिक मार्गदर्शन कितना अहम रहा है. शपथ ग्रहण के बाद उनका यह बयान समारोह की खास चर्चा बना रहा.

IMG 20261105 WA0012

paid hero ad 20250215 123933 1 scaled

तेजस्वी बोले- राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी के खिलाफ जाएंगे हाईकोर्ट

शपथ ग्रहण समारोह में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव भी पहुंचे थे. शुरुआत में वह अन्य अतिथियों के साथ बैठे थे. बाद में एक अधिकारी ने उन्हें मंच पर बुलाया. मंच पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से उनकी मुस्कुराते हुए बातचीत भी हुई. समारोह के बाद तेजस्वी यादव ने सभी नवनिर्वाचित एमएलसी को शुभकामनाएं दीं. हालांकि, उन्होंने दो सदस्यों राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी के निर्वाचन को लेकर कानूनी लड़ाई का संकेत भी दिया. तेजस्वी ने कहा कि इन दोनों के खिलाफ उनकी पार्टी पटना हाईकोर्ट जाएगी.

IMG 20261123 WA0036

बंशीधर ब्रजवासी ने कहा- जनता ने गरीब के बेटे पर जताया भरोसा

तेजस्वी यादव के हाईकोर्ट जाने के बयान पर निर्दलीय एमएलसी बंशीधर ब्रजवासी ने भी प्रतिक्रिया दी. शपथ लेने के बाद उन्होंने कहा कि जनता ने एक गरीब के बेटे पर भरोसा जताया है. उन्हें दूसरी बार निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में बड़े बहुमत से जीत दिलाकर सदन में भेजा है. कोर्ट जाने और आरोपों से जुड़े सवाल पर बंशीधर ने कहा कि न्यायपालिका और विधायिका जैसे संवैधानिक मंच सभी के लिए खुले हैं. इस मामले पर उन्हें कोई टिप्पणी नहीं करनी है. उन्होंने यह भी कहा कि जो फैसला होना था, वह स्पीकर कर चुके हैं.

IMG 20240904 WA0139

रामवचन राय ने दिलाई आठों सदस्यों को शपथ

पटना स्थित विधान परिषद उपभवन के सभागार में शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया. कार्यकारी सभापति प्रो. (डॉ.) रामवचन राय ने सभी आठ नवनिर्वाचित सदस्यों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई. इनमें चार स्नातक और चार शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों से चुने गए सदस्य शामिल हैं. समारोह में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, उपमुख्यमंत्री विजेंद्र यादव, तेजस्वी यादव, एमएलसी संजय मयूख, मंत्री दिलीप जायसवाल और रामकृपाल यादव समेत कई नेता मौजूद रहे. बांकीपुर विधायक प्रशांत किशोर भी समारोह में पहुंचे.

FB ADD scaled

IMG 20260516 WA0116

20201015 075150