समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

BiharNEWS

गौतम अडानी ने बिहार के सारण में दुनिया के सबसे बड़े ग्रामीण आई हॉस्पिटल नेटवर्क की रखी नींव

IMG 20260212 WA0118

देश के दिग्गज उद्योगपति और अदाणी समूह के चेयरमैन गौतम अदाणी रविवार को बिहार के सारण जिले के मस्तीचक पहुंचे। यहां उन्होंने ग्रामीण नेत्र स्वास्थ्य के क्षेत्र में ‘सेवा अभियान’ का शुभारंभ किया। गौतम अदाणी ने पारंपरिक विधि-विधान से भूमि पूजन कर ग्रामीण इलाकों के लिए नेत्र स्वास्थ्य और कौशल विकास से जुड़ी नई योजनाओं की आधारशिला रखी। अदाणी समूह और अखंड ज्योति आई हॉस्पिटल की यह संयुक्त परियोजना न केवल भारत, बल्कि पूरी दुनिया का सबसे बड़ा ग्रामीण आई नेटवर्क बनने जा रही है।

इस ऐतिहासिक और भव्य कार्यक्रम में गौतम अदाणी के साथ उनकी पत्नी और अदाणी फाउंडेशन की चेयरपर्सन डॉ. प्रीति अदाणी तथा अदाणी एंटरप्राइजेज के डायरेक्टर प्रणव अदाणी भी विशेष रूप से मौजूद रहे। भूमि पूजन के बाद गौतम अडाणी ने स्थानीय प्रबंधन और डॉक्टरों से मिलकर परियोजना को समय सीमा के भीतर पूरा करने की प्रतिबद्धता जताई।

HOLY MISSION High School 20x10 1paid hero ad 20250215 123933 1 scaled

प्रस्तावित मेगा स्वास्थ्य परियोजना के तहत सारण के मस्तीचक में दो प्रमुख और विश्वस्तरीय संस्थानों की स्थापना की जाएगी। अखंड ज्योति आई हॉस्पिटल – अदाणी सेंटर फॉर आई डिजीजेस और अखंड ज्योति आई हॉस्पिटल – अदाणी ट्रेनिंग सेंटर फॉर ऑप्थैल्मिक मेडिसिन

IMG 20240904 WA0139

यह पूरा परिसर दुनिया की सबसे मॉर्डन मशीनों, अत्याधुनिक ऑपरेशन थिएटर और उन्नत चिकित्सा सुविधाओं से लैस होगा। यहां आंखों से जुड़ी जटिल से जटिल और गंभीर बीमारियों का बेहद किफायती दरों पर और गरीबों के लिए पूरी तरह मुफ्त इलाज किया जाएगा।

IMG 20250821 WA0010

डॉक्टरों और पैरामेडिकल स्टाफ के लिए बनेगा बड़ा ट्रेनिंग हब

यह परियोजना केवल मरीजों की देखभाल तक ही सीमित नहीं रहेगी, बल्कि यह बिहार के स्वास्थ्य सेवा बुनियादी ढांचे को मजबूत करने में एक मील का पत्थर साबित होगी। यहां स्थापित होने वाला ‘अदाणी ट्रेनिंग सेंटर फॉर ऑप्थैल्मिक मेडिसिन’ पूरे देश से आने वाले नेत्र विशेषज्ञों, डॉक्टरों और पैरामेडिकल स्टाफ को उच्च-स्तरीय ट्रेनिंग देने का एक प्रमुख केंद्र बनेगा। इसके जरिए बिहार के स्थानीय युवाओं और महिलाओं को भी चिकित्सा क्षेत्र में कौशल विकास के बेहतरीन अवसर प्राप्त होंगे, जिससे रोजगार के नए रास्ते खुलेंगे।

FB ADD scaled

दुनिया का सबसे बड़ा ग्रामीण स्वास्थ्य सेवा कार्यक्रम

माना जा रहा है कि इस केंद्र के स्थापित होने से बिहार के दूरदराज के ग्रामीण इलाकों में स्वास्थ्य सेवाओं को एक नई और सकारात्मक दिशा मिलेगी। अदाणी ग्रुप और अखंड ज्योति आई हॉस्पिटल की यह संयुक्त पहल दुनिया के सबसे बड़े ग्रामीण स्वास्थ्य सेवा कार्यक्रमों में से एक है। इस नेटवर्क का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों से अंधापन को पूरी तरह से खत्म करना और हर नागरिक तक आंखों की बेहतरीन देखभाल सुनिश्चित करना है।

IMG 20241218 WA0041IMG 20260212 WA0118