समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

SamastipurNEWS

समस्तीपुर शहर के गुदरी बाजार में 30 किलो प्लास्टिक जब्त, जुर्माने की राशि भी वसूल

समस्तीपुर : सिंगल यूज प्लास्टिक की बिक्री व उपयोग पर रोज लगाने को लेकर नगर निगम, समस्तीपुर का छापामार दस्ता ने बुधवार को शहर के गुदरी बाजार में कई दुकानों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान, सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग करते हुए कई दुकानों से सिंगल यूज प्लास्टिक को जब्त कर दुकानदारों का चालान काटा गया। कुल 30 किलोग्राम प्लास्टिक की जब्ती की गई। साथ ही जुर्माना की राशि वसूल की गई। इस अभियान में नगर निगम कार्यालय से उप नगर आयुक्त विभूति कुमार, कर दारोगा भूपेंद्र कुमार सिंह, कैशियर सुमित कुमार के अलावा सशस्त्र सुरक्षाकर्मी थे।

ProductMarketingAdMaker 14102019 082310

20201015 075150