समस्तीपुर में ट्रैफिक नियम उल्लंघन पर कड़ी कार्रवाई, 4 लाख 21 हजार रुपए जुर्माना वसूल
समस्तीपुर : जिला परिवहन कार्यालय द्वारा चलाए जा रहे वाहन जांच अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, मोटरयान अधिनियम के तहत जिले में विभिन्न स्थानों पर सघन जांच अभियान चलाकर कुल 4 लाख 21 हजार 200 रुपये की वसूली की गई है। जिला परिवहन पदाधिकारी के निर्देश पर संबंधित पदाधिकारियों ने यह अभियान चलाया। जारी रिपोर्ट के मुताबिक कुल 504 वाहनों की जांच की गई, जिनमें 54 वाहनों से जुर्माना वसूला गया। अभियान में मोटरयान निरीक्षक एवं प्रवर्तन अवर निरीक्षकों की टीम शामिल रही। इनमें उत्तम कुमार, बिमल कुमार और राकेश कुमार (मोटरयान निरीक्षक) के साथ-साथ रंजित साह, आशुतोष कुमार एवं संदीप कुमार (प्रवर्तन अवर निरीक्षक) ने प्रमुख भूमिका निभाई।
समस्तीपुर कलेक्ट्रेट गेट के पास परिवहन विभाग द्वारा चलाया गया वाहन चेकिंग अभियान, नियम का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों का काटा गया चालान…#Samastipur #MVI #MotarVehicaleAct pic.twitter.com/K92M2jQdh8
— Samastipur Town (@samastipurtown) April 20, 2026
रिपोर्ट के अनुसार, उत्तम कुमार द्वारा 112 वाहनों की जांच कर 1,20,500 रुपये, बिमल, कुमार द्वारा 45 वाहनों की जांच कर 47,500 रुपये तथा राकेश कुमार द्वारा 70 वाहनों की जांच कर 70,600 रुपये वसूले गए। इसी तरह, प्रवर्तन अवर निरीक्षक रंजित साह ने 120 वाहनों की जांच कर 69,500 रुपये, आशुतोष कुमार ने 79 वाहनों की जांच कर 77,500 रुपये तथा संदीप कुमार ने 78 वाहनों की जांच कर 35,600 रुपये की वसूली की। जिला परिवहन पदाधिकारी ने बताया कि सड़क सुरक्षा और नियमों के पालन को सुनिश्चित करने के लिए इस तरह का अभियान आगे भी जारी रहेगा। उन्होंने वाहन चालकों से अपील की है कि वे सभी आवश्यक दस्तावेजों के साथ यातायात नियमों का पालन करें, अन्यथा सख्त कार्रवाई की जाएगी।

