समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

NEWSSamastipur

मॉडिफाइड बाइक और तेज आवाज वाले साइलेंसर पर समस्तीपुर पुलिस की छापेमारी, तीन बाइक जब्त

IMG 20260212 WA0118

समस्तीपुर : जिले में मॉडिफाइड मोटरसाइकिलों, तेज आवाज वाले साइलेंसर और ताजपुर – बख्तियारपुर फोरलेन पर स्टंट के वायरल हो रहे वीडियो की लगातार मिल रही शिकायतों के बाद प्रशासन ने सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। इसी क्रम में बुधवार को ट्रैफिक डीएसपी आशीष राज के नेतृत्व में बड़ी कार्रवाई की गई। ट्रैफिक डीएसपी अपनी टीम के साथ मुसरीघरारी स्थित एक मोटरसाइकिल गैराज में छापेमारी करने पहुंचे।

बताया जाता है कि गैराज के संचालक इंद्र कुमार उर्फ छोटू हैं। छापेमारी के दौरान पुलिस को कई ऐसे साक्ष्य मिले, जिससे यह संकेत मिलता है कि यहां मोटरसाइकिलों को अवैध रूप से मॉडिफाई किया जाता था और उनमें तेज आवाज वाले साइलेंसर लगाए जाते थे। जांच के दौरान मौके से दो मॉडिफाइड मोटरसाइकिल बरामद की गईं, जिनमें नियमों के विरुद्ध तेज आवाज वाले साइलेंसर लगे थे। इतना ही नहीं, इन बाइकों पर नंबर प्लेट भी नहीं लगी थी। पुलिस ने दोनों बाइकों को जब्त कर लिया है।

IMG 20260301 WA0115paid hero ad 20250215 123933 1 scaled

वहीं कार्रवाई के दौरान एक अन्य बाइक को भी जब्त किए जाने की जानकारी मिली है। जब्त वाहनों के संबंध में आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। प्रशासन ने कहा है कि सड़क सुरक्षा से खिलवाड़ करने वालों, अवैध मॉडिफिकेशन कराने वालों और स्टंट कर कानून तोड़ने वालों के खिलाफ आगे भी अभियान जारी रहेगा।

IMG 20240904 WA0139

पुलिस ने लोगों से भी अपील की है कि वे ट्रैफिक नियमों का पालन करें और अपनी गाड़ियों में अवैध बदलाव कराने से बचें, ताकि दुर्घटनाओं और अनावश्यक परेशानी से बचा जा सके।

IMG 20250821 WA0010FB ADD scaledIMG 20250204 WA0010IMG 20241218 WA0041IMG 20260201 WA0062 1