समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

BiharNEWS

बिहार के लाल ने झारखंड में दी शहादत, नक्सल ऑपरेशन में थे तैनात

IMG 20260212 WA0118

बिहार के बेगूसराय निवासी सेना के जवान झारखंड के गुमला में शहीद हो गए। देर रात उनका पार्थिव शरीर बेगूसराय के चेरिया बरियारपुर पहुंचा। जहां हजारों युवाओं ने ‘शहीद मुरारी अमर रहे’ के नारे के साथ सीवरी पुल से पार्थिव शरीर को जुलूस के साथ रात के दो बजे गांव पहुंचाया।

नक्सल ऑपरेशन के दौरान हुए शहीद

सूत्रों के अनुसार, मुरारी झारखंड में नक्सल ऑपरेशन के दौरान तैनात थे। इसी क्रम में आईआरबी (इंडियन रिजर्व बटालियन) के 22 वर्षीय जवान मुरारी कुमार झारखंड में ड्यूटी के दौरान शहीद हो गए। वे बेगूसराय जिले के चेरिया बरियारपुर थाना क्षेत्र स्थित श्रीपुर पंचायत के उप मुखिया प्रदुमन चौधरी उर्फ बरे लाल के छोटे बेटे थे। मुरारी के शहादत की खबर मिलते ही गांव और आसपास के इलाके में शोक की लहर फैल गई। परिजन अभी पूरी तरह यह बताने की स्थिति में नहीं हैं कि शहादत किन परिस्थितियों में हुई, लेकिन आधिकारिक सूत्रों के अनुसार वे नक्सल विरोधी अभियान में जख्मी हुए थे।

IMG 20260301 WA0115paid hero ad 20250215 123933 1 scaled

झारखंड के गुमला में थी मुरारी की पोस्टिंग

बताया जा रहा है कि मुरारी कुमार की पोस्टिंग झारखंड के गुमला जिले में थी। उनके भाई सत्यम चंद्र ने बताया कि तीन दिनों से फोन पर बातचीत नहीं हो पा रही थी। इसके बाद अचानक उन्हें सूचना मिली कि मुरारी की तबीयत खराब है और इलाज चल रहा है। बाद में इलाज के दौरान उनके निधन की खबर आई। इस सूचना से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा।

IMG 20240904 WA0139

शनिवार को हुए मुठभेड़ में घायल हो गए थे मुरारी

झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले के सारंडा जंगल क्षेत्र में नक्सलियों के खिलाफ व्यापक अभियान चलाया जा रहा था। केंद्र सरकार द्वारा नक्सल उन्मूलन अभियान के लिए तय समय-सीमा के मद्देनजर सुरक्षा बलों ने अभियान तेज कर दिया था। बताया जा रहा है कि इस ऑपरेशन में करीब चार हजार जवान तैनात थे। शनिवार सुबह नक्सलियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें जमकर गोलीबारी हुई। इस दौरान तीन से चार जवानों को गोली लगी। इसी मुठभेड़ में मुरारी कुमार भी घायल हुए और बाद में इलाज के दौरान शहीद हो गए।

IMG 20250821 WA0010

देर रात लाया गया पार्थिव शरीर

शनिवार देर रात सेना के वाहन से उनका पार्थिव शरीर गांव लाया गया। सीवरी पुल के पास वाहन पहुंचते ही सैकड़ों लोग बाइक पर तिरंगा लेकर पहुंचे और ‘भारत माता की जय’ के नारों से आसमान गूंज उठा। इसके बाद पार्थिव शरीर को उनके घर ले जाया गया, जहां अंतिम दर्शन के लिए लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी।

FB ADD scaledIMG 20250204 WA0010IMG 20241218 WA0041IMG 20260201 WA0062 1