समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

BiharNEWS

बिहार: ब्वॉयफ्रेंड की रिहाई के लिए मोबाइल टावर पर चढ़ी युवती; हथकड़ी पहने प्रेमी को लेकर पहुंची पुलिस

IMG 20260212 WA0118

प्यार में इंसान किसी भी हद तक जा सकता है। इसका ताजा उदाहरण शुक्रवार की सुबह गोपालगंज जिले के भोरे थाना क्षेत्र के बनकटा जागीरदारी गांव में देखने को मिला। यहां एक युवती अपने प्रेमी की रिहाई की मांग को लेकर गगनचुंबी मोबाइल टावर पर चढ़ गई। घंटों तक चले इस हाई वोल्टेज ड्रामे के बाद पुलिस को मजबूरन हिरासत में लिए गए प्रेमी को हथकड़ी समेत टावर के नीचे लाना पड़ा। इस घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए।

क्या है पूरा मामला

मिली जानकारी के अनुसार बनकटा मल गांव निवासी संजय गोंड की पुत्री अर्पिता कुमारी का प्रेम प्रसंग गांव के ही पवन चौहान के साथ काफी समय से चल रहा था। गुरुवार की रात अर्पिता अचानक अपने घर से लापता हो गई। परिजनों ने काफी खोजबीन की, लेकिन जब वह नहीं मिली तो उन्होंने पवन चौहान पर अपहरण की आशंका जताते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। परिजनों की शिकायत के आधार पर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए पवन चौहान को हिरासत में ले लिया और उसे थाने ले आई।

IMG 20260301 WA0115paid hero ad 20250215 123933 1 scaled

टावर पर चढ़ी प्रेमिका, गांव में मचा हड़कंप

शुक्रवार की सुबह जब ग्रामीणों की नजर बनकटा जागीरदारी स्थित मोबाइल टावर पर पड़ी तो सभी हैरान रह गए। अर्पिता कुमारी टावर की ऊंचाई पर बैठी हुई थी। यह खबर फैलते ही मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। टावर पर बैठी युवती की साफ मांग थी कि उसके प्रेमी पवन चौहान को तुरंत रिहा किया जाए और दोनों की शादी कराई जाए। इस दौरान गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

IMG 20240904 WA0139

पुलिस की अनोखी पहल

घटना की जानकारी मिलते ही भोरे थाना की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस और ग्रामीणों ने युवती को काफी देर तक समझाने की कोशिश की, लेकिन वह नीचे उतरने के लिए तैयार नहीं हुई। आखिरकार पुलिस ने एक अलग तरीका अपनाया। थाने में हिरासत में रखे गए पवन चौहान को हथकड़ी लगी हालत में ही पुलिस जीप से टावर के पास लाया गया, ताकि युवती को समझाया जा सके और उसे सुरक्षित नीचे उतारा जा सके।

IMG 20250821 WA0010

सुरक्षित उतारने की कोशिश जारी

समाचार लिखे जाने तक पुलिस प्रशासन और स्थानीय ग्रामीणों की मदद से अर्पिता कुमारी को सुरक्षित नीचे उतारने का प्रयास जारी था। पूरे इलाके में यह घटना चर्चा का विषय बनी हुई है। पुलिस का कहना है कि युवती को नीचे उतारने के बाद दोनों पक्षों को समझाया जाएगा और उसके बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

FB ADD scaledIMG 20250204 WA0010IMG 20241218 WA0041IMG 20260201 WA0062 1