समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

SamastipurNEWS

समस्तीपुर में चलती हुई पुलिस की गाड़ी से आरोपी ने लगाई छलांग, कुछ ही देर में पुलिस ने मारवाड़ी बाजार से दोबारा दबोचा

IMG 20250923 WA0025

समस्तीपुर : समस्तीपुर शहर के नगर थाना क्षेत्र में शनिवार को एक चौंकाने वाली घटना हुई, जिसके बाद अफरा-तफरी का माहौल हो गया। मामला अंगारघाट थाना क्षेत्र से जुड़ा है। मिली जानकारी के अनुसार अंगारघाट थाने की बोलेरो गाड़ी से मेडिकल जांच के लिए लाया जा रहा एक आरोपी बीच रास्ते में हथकड़ी खोलकर फरार हो गया। हालांकि, पुलिस की तत्परता से कुछ ही मिनटों में उसे दोबारा गिरफ्तार कर लिया गया।

घटना मारवाड़ी बाजार के पास की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, अंगारघाट थाने की पुलिस ने नाबालिग किशोरी से जुड़े एक पॉक्सो मामले में मुफ्फसिल थाने के जितवारपुर निवासी सोनू कुमार (35 वर्ष) और अंगारघाट थाने के बिरनामा तुला गांव की सीमा देवी को गिरफ्तार किया था। शनिवार को दोनों को कागजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल लाया जा रहा था।

IMG 20251018 WA0034

paid hero ad 20250215 123933 1 scaled

इसी दौरान बोलेरो मारवाड़ी बाजार के पास पहुंची थी कि सोनू कुमार ने किसी तरह हथकड़ी खोल ली और चलती गाड़ी से कूदकर भागने की कोशिश की। पुलिस कर्मियों ने तत्काल वाहन रोका और पीछा करते हुए उसे पकड़ लिया। इसके बाद सुरक्षा के मद्देनजर आरोपी के हाथों में फिर से हथकड़ी लगाई गई और कमर में रस्सी बांधकर उसे अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका मेडिकल कराया गया।

इस संबंध में अंगारघाट थाना के सब-इंस्पेक्टर धीरेंद्र सिंह ने बताया कि आरोपी सोनू कुमार और उसकी बहन सीमा देवी को न्यायालय में पेश किया गया है। उन्होंने कहा कि आरोपी ने भागने की कोशिश जरूर की थी, लेकिन पुलिस की सतर्कता से वह कुछ ही देर में पकड़ लिया गया। मेडिकल जांच के बाद दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

IMG 20240904 WA0139

IMG 20250821 WA0010

Dr Chandramani Rai 12x18 Sticker scaled

IMG 20250204 WA0010

IMG 20250728 WA0000

IMG 20241218 WA0041

20201015 075150