समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

SamastipurNEWS

विभूतिपुर के सिरसी गांव से लापता चारों नाबालिग को पुलिस ने किया बरामद, बच्चों ने कहा- “दिल्ली घूमने निकल गये थे”

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर/विभूतिपुर [केशव बाबू] :- विभूतिपुर थाना क्षेत्र के महथी दक्षिण पंचायत के सिरसी गांव से लापता चार नाबालिग बच्चचों को पुलिस ने दिल्ली से बरामद कर लिया है। सभी बच्चों ने पुलिस को बताया कि वह लोग दिल्ली घूमने निकल गये थे। इस संबंध में रोसड़ा एसडीपीओ सोनल कुमारी ने भी थाना पहुंच चारो बच्चों से पूछताछ किया।

बताते चलें कि ब्रह्मदेव राउत के द्वारा स्थानीय थाने में एक आवेदन दिया गया था। जिसमें उन्होंने कहा था कि महथी दक्षिण पंचायत गांव सिरसी वार्ड-4 से गत 3 अप्रैल को उसका 14 वर्षीय पुत्र नैतिक राज गांव के ही 15 वर्षीय शिवम कुमार दास के साथ लापता है। इसके साथ 14 वर्षीय सचिन कुमार एवं मुकेश कुमार भी लापता है। पुलिस कांड अंकित कर बरामदगी में जुटी थी। जिसमे पुलिस को सफलता मिली। इस संबंध में पूछे जाने पर थानाध्यक्ष आनंद कुमार कश्यप ने बताया कि चारो बच्चों को न्यायालय में उपस्थित कराया जाएगा। जहाँ उसकी बातों को कलमबद्ध करने के बाद कोर्ट का आदेश मिलने पर बच्चों को उसके परिजनों को सुपुर्द कर दिया जाएगा।

ProductMarketingAdMaker 14102019 082310

20201015 075150