समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

BiharNEWS

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का जन्मदिन आज, पीएम नरेंद्र मोदी समेत अन्य नेताओं ने इस अंदाज में दी बधाई…

IMG 20241130 WA0079

बिहार में इन दिनों विधानसभा चुनाव 2025 में एनडीए की तरफ से मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार को लेकर बयानबाजी जारी है। इस बीच, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं। पीएम के अलावा भाजपा के तमाम दिग्गज नेताओं ने उनके स्वस्थ और दीर्घायु जीवन की कामना की है। नीतीश कुमार को बधाई और शुभकामनाएं देने वालों में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी जैसे नेताओं के नाम शामिल हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर नीतीश कुमार को टैग करते हुए लिखा, ”बिहार के यशस्वी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी को उनके जन्मदिन पर ढेरों शुभकामनाएं। उनके नेतृत्व में राज्य विकास के नए पथ पर अग्रसर हुआ है। ईश्वर उन्हें स्वस्थ एवं सुदीर्घ जीवन प्रदान करे।”

4e7560e6 9562 4718 9dac 7859447d9aa1 page 0001 1paid hero ad 20250215 123933 1 scaled

वहीं, अमित शाह ने कहा, ”बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। आपके नेतृत्व में बिहार में NDA जनकल्याण और सुशासन का पर्याय बना है। आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की मंगलकामना करता हूं।”

IMG 20240904 WA0139IMG 20250204 WA0010

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा, ”बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। बिहार की प्रगति में उन्होंने बहुत महत्वपूर्ण योगदान दिया है। मैं उनके दीर्घायु होने की और उत्तम स्वास्थ्य की कामना करता हूं।”

Dr Chandramani Roy Flex page 0001 1 1 scaled

नितिन गडकरी लिखते हैं, ”बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी आपको जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और मंगलमय जीवन की प्रार्थना करता हूं।”

IMG 20241218 WA0041

नीतीश कुमार का जीवन परिचय

बिहार में ‘सुशासन बाबू’ के नाम से प्रसिद्ध नीतीश कुमार का जन्म 1 मार्च, 1951 को पटना के बख्तियारपुर में हुआ था। उनके पिता राम लखन सिंह स्वत्रंता सेनानी और एक गांधीवादी नेता थे। नीतीश कुमार ने बिहार कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग, पटना से इंजीनियरिंग की पढ़ाई की। राम मनोहर लोहिया, जयप्रकाश नारायण, वी.पी सिंह जैसे दिग्गजों की देख-रेख में नीतीश कुमार ने राजनीति में कदम रखा। साल 1974 से 1977 तक चले जयप्रकाश नारायण के आंदोलन में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। वह खुद को समाजवादी नेता बताते हैं।

IMG 20250126 WA0106

नीतीश कुमार ने साल 1985 में निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में बिहार विधानसभा चुनाव लड़ा और जीत हासिल की। वह 1987 में युवा लोक दल के अध्यक्ष बना दिए गए। इसके बाद वर्ष 1989 में वह बिहार में जनता दल इकाई के महासचिव और नौवीं लोकसभा के सदस्य चुने गए । लोकसभा में अपने पहले कार्यकाल में नीतीश कुमार केन्द्रीय राज्य मंत्री की जिम्मेदारी दी गयी। वर्ष 1991 में नीतीश कुमार दोबारा लोकसभा के लिए चुने गए और साथ ही राष्ट्रीय स्तर के महासचिव बनाए गए। वे लगातार वर्ष 1989 से लेकर 2004 तक बाढ़ निर्वाचन क्षेत्र से लोकसभा का चुनाव जीतते रहे। वर्ष 2001 से 2004 के बीच कैबिनेट मंत्री के तौर पर रेल मंत्रालय जैसी जिम्मेदारी को भी बखूबी संभाला।

IMG 20230818 WA0018 02

बिहार की जनता ने नीतीश कुमार को अब तक सात बार बिहार के मुख्यमंत्री बनाया है। पहली बार मार्च 2000 में उन्होंने मुख्यमंत्री पद संभाला। वह अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार में रेल और कृषि मंत्री भी रहे थे।