समस्तीपुर में NCC कैडेटों को फायरिंग, ड्रिल, वेपन ट्रेनिंग, मैप रीडिंग समेत अन्य प्रकार के दिये जा रहे प्रशिक्षण
यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े
समस्तीपुर :- 12 बिहार बटालियन द्वारा ए.टी.सी-IV कैंप का आयोजन समस्तीपुर के बिरौली स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय में कर्नल रविन्द्र रावत के नेतृत्व में किया गया। इस कैंप में कई सारे कॉलेजों व स्कूलों के एनसीसी कैडेटों ने भाग लिया है। इस कैंप के दौरान एनसीसी कैडेट को ड्रिल, वेपन ट्रेनिंग, मैप रीडिंग, फायरिंग व अन्य प्रकार के प्रशिक्षण दिए जायेंगे। बीआरबी कॉलेज के कैडेट प्रियांशु, अंकित, आदित्य, कुणाल, पुरुषोत्तम बताते है इस कैंप का उद्देश कैडेट के व्यक्तित्व व व्यवहार में बदलाव लाना है और उन्हें एक आम नागरिक से अलग बनाना है।
समस्तीपुर जिले के बिरौली स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय में एनसीसी का 12 दिवसीय वार्षिक प्रशिक्षण शिविर शुरू। एनसीसी के 12 बिहार बटालियन समस्तीपुर के तत्वाधान में आयोजित प्रशिक्षण शिविर में करीब 500 एनसीसी कैडेट हिस्सा ले रहे हैं।#Samastipur #JNV #NCC @HQ_DG_NCC pic.twitter.com/2Z3h9yFgn3
— Samastipur Town (@samastipurtown) May 22, 2024
वीडियो :

