समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

BiharNEWS

‘मेरे पिता और भाई को फांसी दो…’ बेगूसराय में प्रेमिका के सामने प्रेमी की गला रेतकर हत्या:​​​​​​​अपने परिवार के खिलाफ एफआईआर कराने पहुंची गर्लफ्रेंड

बिहार के बेगूसराय में छौड़ाही थाना क्षेत्र के सावंत गांव में प्रेमिका के पिता व भाइयों ने प्रेमी को उसके घर में घुस शनिवार की रात्रि तरछेबिया से गला काटकर व पेट फाड़ हत्या कर दी। हत्या के वक्त प्रेमिका प्रेमी के साथ ही उसके घर में थी। घटना के बाद ग्रामीणों में काफी आक्रोश है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पिता और भाई को था रिश्‍ते से एतराज

थाना क्षेत्र के सावंत गांव के वार्ड नंबर 12 निवासी गोपाल चौधरी की 19 वर्षीय पुत्री रानी कुमारी का कहना है कि उसका प्रेम संबंध विगत तीन वर्षों से छौड़ाही थाना क्षेत्र के सावंत गांव के ही चीनी लाल रजक के 20 वर्षीय पुत्र गौतम कुमार से चल रहा था। प्रेम प्रसंग से उसके पिता व भाई नाराज थे।

IMG 20231027 WA0021

प्रेमिका के सामने से प्रेमी की हत्‍या

रानी कुमारी ने बताया कि शनिवार की रात्रि लगभग दो बजे वह अपने प्रेमी गौतम के घर के एक कमरे में साथ सो रही थी। इसकी जानकारी होने पर उसके पिता और भाई जबरन दरवाजा खुलवाना चाह रहे थे।

दरवाजा खोलते ही प्रेमिका के पिता और भाइयों ने गौतम को पकड़ कर बिछावन पर पटक दिया एवं तरछेबिया से उसका गर्दन काट डाला। गौतम के पेट पर भी वार कर पेट फाड़ दिया। वह गौतम को बचाने का प्रयास करती रही।

IMG 20240325 WA0004IMG 20230604 105636 460

प्रेमिका ने घरवालों के खिलाफ दर्ज कराई शिकायत

भाइयों का हाथ पैर भी पकड़ा, लेकिन भाई के सिर पर खून सवार था। भाइयों ने उन्हें भी जान से मारने की नीयत से तरछेबिया चलाया। परंतु उसकी जान बच गई। इसी बीच हल्ला होने पर सभी वहां से भाग गए। प्रेमिका थाना पहुंच अपने पिता गोपाल चौधरी, भाई नेपाल चौधरी, दुर्गेश चौधरी, बबलू चौधरी एवं मेमराज चौधरी सहित एक दर्जन लोगों पर प्रेमी गौतम की उसके सामने हत्या करने का आरोप लगाते हुए आवेदन दिया है।

IMG 20230701 WA0080

दूसरी तरफ, ग्रामीणों का कहना था कि अगर पुलिस पूर्व के आवेदन पर कार्रवाई करती तो आज यह हत्या नहीं होती। इस संबंध में छौड़ाही थाना अध्यक्ष पवन कुमार सिंह का कहना है कि घटना की सूचना मिलते ही कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

पिता और भाई जल्‍लाद है: लड़की

लड़की कहती है, रात्रि के एक से दो बजे के बीच की बात है। हम अपने प्रेमी गौतम से मिलने उसके घर चुपके से आए थे। हम दोनों सो रहे तभी हमारे पिता भाई जबरन प्रेमी के घर में घुसकर मेरी आंखों के सामने मेरी जान का गर्दन रेत कर मार डाला।

IMG 20230728 WA0094 01

मैंने जान बख्शने की गुहार लगाई तो हमारे पिता और भाई ने हमारे प्रेमी का गर्दन काटने के बाद पागलों की तरह उसका पेट भी फाड़ दिया। पिता और भाई जल्लाद हैं। अब हम अपने प्रेमी के घर से कहीं नहीं जाएंगे। हमारे जल्लाद पिता और भाई को फांसी पर लटका दो। हम प्रशासन से यही न्याय मांगते हैं। यह कहते हुए रानी कुमारी दहाड़ मारकर रोते-रोते बेहोश हो गई।

Dr Chandramani Roy Flex page 0001 1 1 scaled

दरअसल, छौड़ाही थाना क्षेत्र के सावंत गांव निवासी गौतम कुमार रजक की उसके घर में ही गर्दन काट एवं पेट फाड़कर प्रेमिका के स्वजनों ने हत्या कर दी थी। शरीर पर पहने पूरे कपड़े पर प्रेमी के खून का दाग लगा हुआ था। आंखों के सामने हुई हत्या से वह बदहवास थी।

प्रेमिका के स्वजन दे रहे थे धमकी

मृतक के स्वजनों का कहना था कि प्रेमी गौतम व प्रेमिका रानी का घर दो सौ मीटर के फासले पर एक ही गांव में है। विगत तीन वर्षों से दोनों में प्रेम प्रसंग चल रहा था।

IMG 20240426 WA0004

प्रेमिका के पिता गोपाल चौधरी, भाई बबलू चौधरी आदि प्रेमी को पसंद नहीं करते थे। बराबर मारपीट कर जान से मारने की धमकी भी देते थे।

इस संबंंध में गौतम के स्वजनों ने छौड़ाही थाना में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की थी, परंतु पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। सामाजिक स्तर पर भी कई बार पंचायत हुई थी, परंतु प्रेमिका के स्वजन किसी की नहीं सुन रहे थे।

IMG 20240414 WA0005

प्रेमी युवक के घर पर अकेले आ गई प्रेमिका 

प्रेमिका रानी कुमारी का कहना था कि प्रेमी गौतम के चार अन्य भाई संजीव रजक, दिवाकर रजक, उमेश रजक, नीतीश रजक एवं छोटा गौतम रजक हैं। एक भाई शिक्षक हैं। इनका गांव में चार जगह घर भी है। जिस घर पर घटना हुई वहां गौतम अपने पिता के साथ रहते थे।

घटना की रात प्रेमी के पिता खेत में पटवन के लिए बहियार गए हुए थे। घर पर सिर्फ प्रेमी ही था। रानी का कहना था कि प्रेमी के घर पर किसी के नहीं रहने की जानकारी मिलने पर वह उससे मिलने घर आ गई थी। इसकी भनक उसके पिता व भाइयों को लग गई थी।

IMG 20240303 WA0043

गौतम के स्वजन बोले न्याय दीजिए

प्रेमी गौतम के भाई एवं अन्य स्वजनों का कहना था कि थाना में पहले भी आवेदन दिया गया था और सनहा भी कराए थे। हमारा भाई किसी के घर में नहीं घुसा था।

प्रेमिका के पिता व भाई नेपाल चौधरी, गोपाल चौधरी, दुर्गेश चौधरी, बबलू चौधरी, मेमराज चौधरी गांव के दबंग हैं। उन लोगों ने हमारे घर में घुसकर भाई की हत्या की है। पुलिस अगर पहले ही इन लोगों के विरुद्ध निरोधात्मक कार्रवाई करती तो आज हमारा भाई जिंदा रहता। इसमें दोषी सभी लोगों पर कार्रवाई होनी चाहिए।

IMG 20230818 WA0018 02

इस संबंध में छौड़ाही थाना अध्यक्ष पवन कुमार सिंह का गोलमाल जवाब था कि घटना के संदर्भ में प्रेमिका ने बयान दी है, परंतु मृतक के स्वजनों द्वारा आवेदन मिलने पर प्राथमिकी अंकित की जाएगी।