समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

BiharNEWS

केके पाठक से मिले नए शिक्षा मंत्री आलोक मेहता, बोले- थोड़ी कड़वी लग सकती है, पर दवा का काम करेगी…

IMG 20231027 WA0021

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

बिहार के नए शिक्षा मंत्री आलोक मेहता ने सोमवार को पदभार ग्रहण कर लिया है. सोमवार को जब आलोक मेहता अपने कार्यालय पहुंचे तो केके पाठक ने गुलदस्ता देकर उनका स्वागत किया. इस दौरान विभाग के अधिकारियों ने भी उन्हें बधाई दी. पदभार ग्रहण करने के बाद आलोक मेहता ने मीडिया कर्मियों से बातचीत में कहा कि गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा हमारी पहली प्राथमिकता होगी. इसके लिए हरसंभव प्रयास किए जायेंगे. इससे पहले उन्होंने विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक की और विभाग के कामकाज के बारे में विस्तार से जाना. बैठक में विभाग के अपर मुख्य सचिव केके पाठक समेत तमाम पदाधिकारी उपस्थित थे.

कड़वी लग सकती है, पर यह दवा का काम करेगी…

कार्यभार संभालने के बाद आलोक मेहता ने शिक्षा विभाग की जिम्मेदारी देने के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को धन्यवाद दिया. उन्होंने कहा कि सीएम और डिप्टी सीएम शिक्षा व्ययस्था में सुधार लाने के लिए लगातार कार्य कर रहे हैं. उन्होंने यह भी कहा कि शिक्षा में सुधार को लेकर पिछले एक साल में कुछ कड़े कदम उठाये गए हैं, जो थोड़ी कड़वी लग सकती है, पर यह दवा का काम करेगी और शिक्षा व्यवस्था में लगी बीमारियों को दूर कर देगी. उन्होंने कहा कि जल्द ही शिक्षा विभाग देश के लिए एक मॉडल बनेगा.

IMG 20240101 WA0037 01

IMG 20230604 105636 460

शिक्षा के क्षेत्र में काफी बदलाव हुए : आलोक मेहता

आलोक मेहता ने कहा कि पिछले कुछ माह में बिहार में शिक्षा के क्षेत्र में काफी बदलाव हुए हैं, जिसका अच्छा प्रभाव पड़ा है. आने वाले दिनों में इसे और बेहतर किया जायेगा. ताकि, हर बच्चे को बेहतर-से-बेहतर शिक्षा मिले. उन्होंने कहा शिक्षा व्यवस्था को ठीक रखने के लिए पूरी ताकत से काम करेंगे. शिक्षा क्षेत्र में नए सुधारों और बदलावों को सभी छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों को स्वीकार करना चाहिए. यह राज्य के बच्चों के भविष्य के लिए आवश्यक है.

IMG 20240111 WA0056 01

आलोक मेहता ने की केके पाठक की तारीफ

इस दौरान आलोक मेहता ने केके पाठक की तारीफ की और उन्हें एक अनुशासित अधिकारी बताया. उन्होंने कहा कि केके पाठक ने राज्य भर के स्कूलों का दौरा किया और पढ़ाई में अनुशासन के महत्व को समझाया. उनके कार्यकाल में स्कूल अच्छे से चलने लगे और स्कूलों में उपस्थिति बढ़ी.

IMG 20240115 WA0021 01

एक घंटे तक आलोक मेहता ने की बैठक

मंत्री ने पदाधिकारियों के साथ करीब एक घंटे तक बैठक की. इस बैठक में शिक्षा सचिव बैद्यनाथ यादव, माध्यमिक शिक्षा निदेशक कन्हैया प्रसाद श्रीवास्तव एवं प्राथमिक शिक्षा निदेशक मिथिलेश मिश्र, राज्य शिक्षा शोध एवं प्रशिक्षण परिषद के निदेशक सज्जन आर. और उच्च शिक्षा निदेशक रेखा कुमारी, उपनिदेशक डा. दीपक कुमार सिंह समेत अन्य अधिकारी मौजूद थे.

IMG 20231110 WA0063 01

प्रोफेसर चन्द्रशेखर की जगह आलोक मेहता बने हैं शिक्षा मंत्री

बता दें कि प्रोफेसर चन्द्रशेखर की जगह आलोक मेहता को नया शिक्षा मंत्री बनाया गया है. इससे पहले आलोक मेहता राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री थे, जिसकी जिम्मेदारी अब दिलीप यादव को दी गयी है. वहीं, प्रोफेसर चन्द्रशेखर को अब गन्ना उद्योग विभाग की जिम्मेदारी दी गई है. मंत्रियों के विभाग में बदलाव की यह अधिसूचना शनिवार को जारी की गई थी.

IMG 20230728 WA0094 01

IMG 20230324 WA0187 01

IMG 20230701 WA0080

IMG 20240103 WA0099 01

IMG 20230818 WA0018 02

20201015 075150