समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

BiharNEWS

बिहार में हेलीकॉप्टर जैसी कार से शराब तस्‍करी, कई जिलों में नेटवर्क; नौ आरोपि‍यों के खिलाफ FIR

बिहार में दरभंगा जिले से सिमरी थानाक्षेत्र के सबौल हाजीपुर चौर में ट्रक व हेलीकाप्टर नुमा कार के तहखाना से बरामद 879 लीटर विदेशी शराब मामले में गिरफ्तार धंधेबाज से पूछताछ के बाद पुलिस पुलिस ने नौ लोगों को आरोपित कर प्राथमिकी दर्ज की है।

इसमें गिरफ्तार किए गए मुजफ्फरपुर जिले के पियर थाना के हत्था कल्याण निवासी अमरेश कुमार राय के अलावा पियर थानाक्षेत्र के सकरी निवासी विकास कुमार सहनी, गायाघाट थाना क्षेत्र के जगनिया निवासी ननकी यादव, दरभंगा के मोरो थाना क्षेत्र के बनी निवासी नीरज कुमार सहनी, सुजीत कुमार राम और रूपौली निवासी रोहित कुमार सहित तीन अज्ञात लोग शामिल हैं।

IMG 20231027 WA0021

अमरेश की निशानदेही पर ताबड़तोड़ छापेमारी जारी

पूछताछ में अमरेश ने बताया कि उक्त सभी लोग के साथ मिलकर बड़े पैमाने पर शराब का कारोबार करते हैं। उनका नेटवर्क में सीतामढ़ी जिले के कई लोग शामिल है।

हालांकि, कौन-कौन सीतामढ़ी के शामिल है इसमें किसी का नाम नहीं बताया। उधर, पुलिस अमरेश की निशानदेही पर ताबड़तोड़ छापेमारी करने में जुटी है।

IMG 20231130 WA0066IMG 20230604 105636 460

शराब की खेप उतार रहे थे, तभी पहुंच गई पुलिस

थानाध्यक्ष पूजा कुमारी ने बताया कि विभाग से मिली सूचना के तहत सबौल हाजीपुर चौर में शुक्रवार को छापेमारी की गई। इस बीच छह चक्का डीसीएम ट्रक से शराब की खेप उतारकर सात-आठ लोग सामने स्थित ननकी यादव के मकान में रख रहे थे, जो पुलिस को देखते ही फरार हो गए। इसमें अमरेश कुमार राय को दबोच लिया गया।

IMG 20230701 WA0080

साथ ननकी के घर के सामने से तहखाना युक्त ट्रक, हेलीकाप्टर नुमा कार सहित बिना नंबर की स्कूटी और एक बाइक को पुलिस ने दबोच लिया।

तलाशी दौरान ट्रक से 32 कार्टन, हेलीकाप्टर नुमा मारूती कार से 14 कार्टन, स्कूटी से दो कार्टन और हीरो स्प्लेंडर बाइक से 40 बोतलें वि‍देशी शराब पाई गई। थानाध्यक्ष ने बताया है कि गिरफ्तार धंधेबाज अमरेश को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

IMG 20230728 WA0094 01IMG 20230324 WA0187 01IMG 20231110 WA0063 01IMG 20231207 WA0065 01IMG 20231101 WA0035 01IMG 20231027 WA0021