समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

SamastipurNEWS

समस्तीपुर रेलवे मंडल के विभिन्न खंडों पर चेनपुलिंग करने के आरोप में 35 को पुलिस ने किया गिरफ्तार

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर :- समस्तीपुर रेल मंडल में 24 घंटे के दौरान मंडल के विभिन्न रेलखंड पर चेनपुलिंग करने के आरोप में पुलिस ने 35 लोगों को गिरफ्तार किया है। जबकि पूर्व मध्य रेलवे में कुल 171 लोगों की गिरफ्तारी हुई है। पूर्व मध्य रेलवे के मुख्य सूचना पदाधिकारी विरेंद कुमार ने बताया कि चेन पुलिंग करते 171 लोगों को गिरफ्तार किया गया।

इनमें सबसे अधिक 81 लोग दानापुर मंडल में पकड़े गये हैं जबकि समस्तीपुर मंडल में बिना कारण चैन पुलिंग करने वाले 35 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इसी तरह रेल सुरक्षा बल द्वारा सोनपुर मंडल में 25, पं. दीन दयाल उपाध्याय मंडल में 20 तथा धनबाद मंडल में 10 लोगों अवैध चैन पुलिंग के आरोप में गिरफ्तार किया गया।

ProductMarketingAdMaker 14102019 082310

20201015 075150