Weather

14 जुलाई तक मानसून कमजोर व मौसम रहेगा शुष्क, केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा द्वारा पूर्वानुमन जारी

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

समस्तीपुर : डॉ. राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय के ग्रामीण कृषि मौसम सेवा केन्द्र व भारत मौसम विज्ञान विभाग के सहयाेग 09 से 14 जुलाई 2025 तक के लिये माैसम पूर्वानुमान जारी किया गया है। पूर्वानुमानित अवधि में मानसून के कमजोर रहने की संभावना है। जिसके कारण आमतौर पर मौसम के शुुष्क रहने की संभावना है। पूर्वी तथा पश्चमी चम्पारण जिलों में कहीं-कहीं एवं अन्य जिलों में एक दो स्थानों पर हल्की वर्षा हो सकती है।

इस अवधि में अधिकतम तापमान 34 से 35 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। न्यूनतम तापमान 26 से 28 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। सापेक्ष आद्रर्ता सुबह में 80 से 85 प्रतिशत तथा दाेपहर में 45 से 55 प्रतिशत रहने की संभावना है। पूूर्वानुमानित अवधि में औसतन 4 से 8 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से पूूरवा हवा चलने का अनुमान है। आज का अधिकतम तापमान 35.0 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 1.4 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 26.0 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 0.7 डिग्री सेल्सियस कम रहा।

Avinash Roy

Recent Posts

इंस्टाग्राम पर हुआ प्यार, प्रेमी को पाने के लिए प्रयागराज से समस्तीपुर पहुंची युवती

समस्तीपुर/शिवाजीनगर : सोशल मीडिया के माध्यम से शुरू हुआ प्रेम-प्रसंग उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से…

45 मिनट ago

चलती ट्रेन में यात्री से लूटपाट, पीड़ित ने समस्तीपुर रेल थाने में करायी प्राथमिकी दर्ज

समस्तीपुर : समस्तीपुर रेल थाना में रविवार को ट्रेन में लूटपाट करने की एक प्राथमिकी…

1 घंटा ago

पूसा में किसान मेला के तीसरे दिन मिथिला ग्राम नाबार्ड रुरल मार्ट के स्टाॅल पर उमड़ी लोगों की भीड़

समस्तीपुर/पूसा : किसान मेला में नाबार्ड के स्टॉल पर मिथिला ग्राम नाबार्ड रुरल मार्ट, चीन…

2 घंटे ago

सतर्क रहें! बिहार के सभी जिलों में आज से आंधी-बारिश, ठनका का येलो अलर्ट भी जारी; आगे कैसा रहेगा मौसम

पूरे बिहार में सोमवार को आंधी की चेतावनी है। जबकि, दक्षिण बिहार और उत्तर-पूर्वी भाग…

4 घंटे ago

विद्यापतिनगर में हुए निलेश हत्याकांड को लेकर ग्रामीणों ने किया सड़क जाम, मऊ बाजार को कराया बंद, SP ने घटनास्थल का लिया जायजा

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर : विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत मऊ धनेशपुर उत्तर पंचायत स्थित वार्ड संख्या - 5…

12 घंटे ago

सीपेट हाजीपुर में ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू ; दसवीं और स्नातक पास के लिए प्लास्टिक इंजीनियरिंग के क्षेत्र में कैरियर बनाने का सुनहरा मौका

केंद्रीय पेट्रोरसायन अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संस्थान (सिपेट), हाजीपुर में नए सत्र के लिए नामांकन प्रक्रिया…

13 घंटे ago