Samastipur

हसनपुर के विधायक तेज प्रताप यादव ने अपने निजी सचिव मिशाल सिन्हा को किया निलंबित

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

लालू यादव के बड़े बेटे व समस्तीपुर जिले के हसनपुर विधानसभा क्षेत्र से विधायक तेज प्रताप यादव ने अपने निजी सचिव मिशाल सिन्हा को निलंबित कर दिया है। तेज प्रताप ने निजी सचिव को निलंबित फैसला तब किया जब पिछले दिनों सोशल मीडिया अकांउट्स से उनकी निजी तस्वीरों को शेयर किया गया था। तेज प्रताप यादव ने कहा कि मैं आप सभी साथियों को सूचित करना चाहता हूं कि मिशाल सिन्हा मेरे यहां रहकर कुछ काम देखा करता था। लेकिन विगत दिनों में उसने मेरे खिलाफ षड्यंत्र किया, जिसके ऑडियो, वीडियो और अन्य दस्तावेज़ मुझे प्राप्त हुआ है। इसलिए मैं तत्काल प्रभाव से मिशाल सिन्हा को अपने सभी कार्यों से स्थायी रूप से निलंबित करता हूं।

लालू प्रसाद यादव के बड़े पुत्र तेज प्रताप यादव बीते कुछ दिनों से लगातार सुर्खियों में हैं। तेज प्रताप यादव के निजी जीवन से जुड़े एक सनसनीखेज खुलासे के बाद लालू यादव ने तेज प्रताप को पार्टी और परिवार से 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया है। लालू यादव के इस फैसले के बाद तेज प्रताप लगभग अकेले हो गए हैं। पार्टी और परिवार से निकाले जाने के बाद तेज प्रताप यादव अब आगे क्या करेंगे, इसे लेकर बहुत कुछ साफ नहीं है। बताया गया है कि 11 जुलाई को वह हसनपुर विधानसभा क्षेत्र का दौरा कर सकते हैं।

परिवार से निकाले जाने के बाद तेज प्रताप ने मीडिया से कहा था कि जान गया सब कि दोनों भाई के बीच में आग लगा देना है। मगर मैं किसी का नाम नहीं लेना चाहता। हमको इसमें कोई इंट्रेस्ट नहीं है। होली के दिन सिपाही वाले मामले पर बोले कि हंसी-खुशी का दिन था, उसमें हो गया। मगर हमारी गलती थी। ऐसा नहीं करना चाहिए था। पग-पग पर कांटा है। भगवान श्री कृष्ण को स्मरण करते हुए उन काटों को तीव्रता से काटना है। हम अपने माता-पिता को भगवान मानते हैं, वो हमारा मार्गदर्शन करेंगे।

Avinash Roy

Recent Posts

दोस्तों द्वारा ठंडा पेय में जहर मिलाकर पिलाने का आरोप, पत्नी ने पांच के खिलाफ करायी FIR दर्ज

समस्तीपुर : मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के दुधपुरा गांव की रहने वाली एक महिला ने अपने…

6 घंटे ago

उद्घाटन के बाद सरस्वती विद्या निकेतन मॉडल स्कूल में गूंजीं स्वागत की धुनें, 40 विद्यार्थियों का हुआ भव्य प्रवेश

समस्तीपुर/शिवाजीनगर : समस्तीपुर जिले के शिवाजीनगर प्रखंड अंतर्गत सरस्वती विद्या निकेतन प्लस टू उच्च विद्यालय…

6 घंटे ago

शिवाजीनगर में छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा स्थापना को मिल रहा व्यापक जनसमर्थन, जनसहयोग अभियान ने पकड़ी रफ्तार

समस्तीपुर/शिवाजीनगर : शिवाजीनगर बाजार में छत्रपति शिवाजी महाराज की आदमकद प्रतिमा स्थापना के लिए चलाया…

7 घंटे ago

‘दारू पीकर पति को बेल्ट से पीटना है’ समय रैना के शो में बोलकर फंसी बिहार की टीचर साक्षी झा

बिहार की रहने वाली साक्षी झा इन दिनों कॉमेडी शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ के नए…

11 घंटे ago

सौर ऊर्जा क्रांति में समस्तीपुर आगे, 10 हजार 631 ग्रामीण परिवारों के घर लगेंगे रूफटॉप सोलर सिस्टम

समस्तीपुर : ऊर्जा विभाग द्वारा जारी नवीनतम आंकड़ों के अनुसार समस्तीपुर जिला नवीकरणीय और सौर…

14 घंटे ago

ASI बबलू प्रसाद को पिता की मौ’त के बाद अनुकम्पा पर मिली थी नौकरी, एसपी ने कहा- “हंसमुख व शांत स्वभाव के थे बबलू”

समस्तीपुर/मोहिउद्दीननगर : मोहिउद्दीननगर थाने में पदस्थापित डायल 112 के सहायक अवर निरीक्षक (एएसआई) बबलू प्रसाद…

18 घंटे ago