Weather

उत्तर बिहार के अनेक स्थानों पर 22 मार्च को हल्की बारिश ओला गिरने के आसार

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

समस्तीपुर : डॉ. राजेन्द्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय, पूसा के ग्रामीण कृषि मौसम सेवा केंद्र व भारत मौसम विज्ञान विभाग के सहयोग से 19 से 23 मार्च, 2025 तक के लिये मौसम पूर्वानुमान जारी किया गया है। अनुकूल मौसमीय सिस्टम के प्रभाव से 22 मार्च के आसपास उत्तर बिहार के अनेक स्थानों पर गरज वाले बादल बनने के साथ हल्की वर्षा या बूंदाबांदी हो सकती है। वर्षा के समय तेज हवा बह सकती है। कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि की भी सम्भावना है। अधिकतम तापमान 34 से 35 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है।

न्यूनतम तापमान 20 से 22 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रह सकता है। पूर्वानुमानित अवधि में औसतन 9 से 12 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से पछिया हवा चलने की सम्भावना है। 23 मार्च को तेज हवा के साथ पुरवा हवा चलने की सम्भावना है। सापेक्ष आर्द्रता सुबह में 65 से 75 प्रतिशत तथा दोपहर में 30 से 35 प्रतिशत रहने की संभावना है। आज का अधिकतम तापमान 32.4 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 0.9 डिग्री अधिक रहा, वहीं न्यूनतम तापमान 16. 0 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 0.7 डिग्री कम रहा।

Avinash Roy

Recent Posts

मोहनपुर के तत्कालीन थानाध्यक्ष नंदकिशोर यादव ह’त्याकांड का आरोपी तेलिया गिरफ्तार, पशु तस्कर का पीछा करने के दौरान बदमाशों ने मार दी थी गोली

समस्तीपुर/उजियारपुर : मोहनपुर के तत्कालीन थानाध्यक्ष नंदकिशोर यादव हत्याकांड के एक और आरोपी को पुलिस…

1 घंटा ago

समस्तीपुर : तीन साल की अबोध बच्ची के साथ पड़ोसी ने किया दु’ष्कर्म, प्राथमिकी दर्ज

समस्तीपुर/मोहिउद्दीननगर : समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीननगर थाना क्षेत्र के एक गांव मे अबोध बच्ची के…

2 घंटे ago

नीतीश कुमार एक इस्तीफा इसी महीने देंगे, बीजेपी सीएम के लिए 30 मार्च क्यों है टर्निंग प्वाइंट?

नीतीश कुमार के राज्यसभा चुनाव जीतने के बाद बिहार में नेतृत्व परिवर्तन की सुगबुगाहट तेज…

3 घंटे ago

साबुनदानी में छिपाकर रखी थी हेरोइन, समस्तीपुर में नारकोटिक्स सेल का बड़ा एक्शन, महिला समेत दो तस्कर धराए

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के पटोरी रेलवे स्टेशन के पास शनिवार को नारकोटिक्स सेल और…

11 घंटे ago

जस्सी ह’त्याकांड मामले में एक और नामजद अभियुक्त को मुफ्फसिल पुलिस ने किया गिरफ्तार

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जितवारपुर हसनपुर में बीते आठ फरवरी को हुए जस्सी…

11 घंटे ago

डिलीवरी करने जा रहा शराब कारोबारी पुलिस के हत्थे चढ़ा, समस्तीपुर शहर के माधुरी चौक के पास 10 बोतल शराब के साथ गिरफ्तार

समस्तीपुर : समस्तीपुर नगर थाने की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर शनिवार को…

12 घंटे ago