दरभंगा एयरपोर्ट पर उड़ानों को रद्द किए जाने का सिलसिला फिर शुरू हो गया है। इस वजह से यात्रियों को काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है। मंगलवार को स्पाइसजेट की मुंबई-दरभंगा-मुंबई और हैदराबाद- दरभंगा-हैदराबाद फ्लाइट रद्द किए जाने से यात्रियों में अफरातफरी मच गई। मुंबई की फ्लाइट रद्द किए जाने पर कई यात्रियों ने दरभंगा एयरपोर्ट पर विमानन कंपनी के प्रतिनिधियों के सामने आक्रोश व्यक्त किया।
दरभंगा और हैदराबाद के बीच विमानन कंपनी की फ्लाइट के लगातार दूसरे दिन रद्द रहने से यात्रियों को मायूस होकर लौटना पड़ा। दरभंगा से मुंबई के लिए यात्रा करने के लिए काफी संख्या में यात्रियों ने फ्लाइट संख्या एसजी 951 में टिकट बुक कराए थे। शहर के अलावा कई जिलों से यात्री फ्लाइट पकड़ने दरभंगा एयरपोर्ट पहुंचे थे। वहीं, मुंबई से दरभंगा आने वाली फ्लाइट एसजी 950 से पहुंचने वाले यात्रियों को रिसीव करने परिजन एयरपोर्ट पर पहुंचे थे।
शेड्यूल में रहने के बावजूद फ्लाइट को रद्द किए जाने से उन्हें मायूस होना पड़ा। दूसरी ओर, दरभंगा और हैदराबाद के बीच विमानन कंपनी की फ्लाइट के अनियमित परिचालन को लेकर भी यात्री सवाल करने लगे हैं। मंगलवार को 12 विमानों का परिचालन निर्धारित समय के अनुसार हुआ।
समस्तीपुर/बिथान : बिथान प्रखंड की सोहमा पंचायत में मनरेगा योजनाओं में कथित अनियमितता की शिकायत…
समस्तीपुर/रोसड़ा : रोसड़ा अनुमंडल के इतिहास में बुधवार को नया अध्याय जुड़ गया। पूजा कुमारी…
समस्तीपुर/ताजपुर : ताजपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में चार वर्षीय बच्ची को रात में…
समस्तीपुर/दलसिंहसराय : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय शहर के सरदारगंज चौक स्थित कनक हॉस्पिटल में एक…
समस्तीपुर : विगत चार माह से वेतन नहीं मिलने से नाराज विरसिंहपुर अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य…
समस्तीपुर : विगत चार माह से वेतन नहीं मिलने से नाराज स्वास्थ्य विभाग की एएनएम…