Bihar

आज लालू यादव से सवाल-जवाब करेगी ED, एक दिन पहले राबड़ी-तेज प्रताप से हुई थी पूछताछ

जमीन के बदले नौकरी घोटाला मामले में आज आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव से भी पूछताछ होगी. मिली जानकारी के अनुसार लालू यादव आज सुबह करीब 10:30 बजे पटना के ईडी दफ्तर जाएंगे, जहां उनसे पूछताछ की जाएगी. दरअसल लैंड फॉर जॉब मामले में ईडी की टीम ने लालू प्रसाद यादव को भी जमीन के बदले नौकरी मामले में समन भेजा है. ऐसे में आज ईडी दफ्तर में लालू प्रसाद यादव की पेशी होगी. लालू यादव से पूछताछ को लेकर ईडी ऑफिस के बाहर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गयी है. आरजेडी समर्थकों की भीड़ को देखते हुए ईडी ऑफिस के बाहर अतिरिक्त सुरक्षा बलों की तैनाती की गयी है.

वहीं इससे पहले मंगलवार को लैंड फॉर जॉब मामले में राबड़ी देवी और तेजप्रताप यादव से ईडी की टीम ने लंबी पूछताछ की थी. सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक आज ईडी दफ्तर में लालू प्रसाद यादव से पूछताछ के लिए जांच एजेंसी ने सवालों की लंबी लिस्ट तैयार कर रखी है. जानकारी के अनुसार ED की टीम लालू यादव से लैंड फॉर जॉब मामले में अलग-अलग सवाल पूछेगी. लालू यादव से जमीन के सोर्स को लेकर सवाल पूछा जाएगा. वहीं जिन लोगों से नौकरी के बदले जमीन ली गई, उनसे रिश्ते को लेकर भी जानकारी मांगी जा सकती है. साथ ही जिन लोगों को जमीन के बदले नौकरी दिलाई गयी उनकी पैरवी करने को लेकर भी सवाल पूछा जा सकता है.

राबड़ी देवी से 4 घंटे तक हुई थी पूछताछ

वहीं इससे पहले मंगलवार को जमीन के बदले नौकरी मामले में पटना के ईडी दफ्तर में आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की पत्नी और पूर्व सीएम राबड़ी देवी से ईडी की टीम ने लंबी पूछताछ की थी. वहीं राबड़ी देवी के अलावा उनके पुत्र और बिहार सरकार के पूर्व मंत्री तेजप्रताप को भी पूछताछ के लिए ईडी दफ्तर बुलाया गया था. हालांकि दोपहर करीब 2 बजे राबड़ी देवी और तेजप्रताप यादव को ईडी की टीम ने लंच ब्रेक दिया. वहीं राबड़ी देवी से चार घंटे की पूछताछ के बाद उन्हें छोड़ दिया गया था. राबड़ी देवी के साथ उनकी बेटी मीसा भारती भी ईडी दफ्तर पहुंची थीं.

क्या है लैंड फॉर जॉब केस?

लैंड फॉर जॉब स्कैम के तहत सीबीआई का आरोप है कि लालू प्रसाद यादव ने 2004 से 2009 के बीच रेल मंत्री रहते हुए बड़ा घोटाला किया. इसके तहत रेलवे में नौकरी देने के नाम पर लालू परिवार के सदस्यों के नाम पर जमीन और प्रॉपर्टी ट्रांसफर कराई गई. जमीनों के बदले मुंबई, जबलपुर, कोलकाता, जयपुर और हाजीपुर में जोन में बड़े पैमाने पर नौकरियां दी गईं. आरोप के अनुसार, लालू परिवार ने बिहार में 1 लाख स्क्वायर फीट से ज्यादा जमीन महज 26 लाख रुपए में हासिल कर ली थी, जबकि उस समय के सरकारी दर के अनुसार, जमीन की कीमत करीब 4.39 करोड़ रुपए थी. इतने कम पैसों में जमीन लेने के बाद ज्यादातर केस में जमीन मालिक को कैश में भुगतान किया गया.

Avinash Roy

Recent Posts

महुआ विधायक और मंत्री संजय सिंह पर दिल्ली के होटल में युवती से बदतमीजी का आरोप! तेज प्रताप यादव ने की जांच की मांग

बिहार सरकार के मंत्री और महुआ विधानसभा सीट से विधायक संजय सिंह पर एक युवती…

2 घंटे ago

रोसड़ा की नई SDO बनीं पूजा कुमारी, सादिक अख्तर बने समस्तीपुर सदर के नये अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी

समस्तीपुर : बिहार सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए बिहार प्रशासनिक सेवा…

8 घंटे ago

BREAKING : समस्तीपुर सदर SDPO-1 बदले, सतीश सुमन को मिली जिम्मेदारी, संजय कुमार पांडेय का हुआ तबादला

समस्तीपुर : बिहार सरकार ने बिहार पुलिस सेवा के डीएसपी स्तर के 27 पुलिस अधिकारियों…

9 घंटे ago

समस्तीपुर जिले के इन 9 CHC में खुलेंगे ब्लड सेंटर, सदर अस्पताल स्थित ब्लड बैंक और रेडक्रास पर निर्भरता होगी कम

समस्तीपुर : ग्रामीण क्षेत्रों के मरीजों के लिए राहत भरी खबर है। अब रक्त की…

10 घंटे ago

जस्सी ह’त्याकांड के फरार आरोपियों के घर कुर्की-जब्ती, न्यायालय के आदेश पर मुफस्सिल थाने की पुलिस ने की कार्रवाई

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बहादुरपुर मोहल्ले में शनिवार को पुलिस ने जस्सी हत्याकांड…

10 घंटे ago

1 सितंबर से घर बैठे मोबाइल एप से खाद की बुकिंग; समस्तीपुर में लागू होगी नई व्यवस्था, किसानों के लिए फार्मर आईडी बनाना अनिवार्य

समस्तीपुर : किसानों को अब खाद खरीदने के लिए दुकानों का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा।…

11 घंटे ago