Samastipur

जस्सी ह’त्याकांड मामले में एक और नामजद अभियुक्त को मुफ्फसिल पुलिस ने किया गिरफ्तार 

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जितवारपुर हसनपुर में बीते आठ फरवरी को हुए जस्सी हत्याकांड मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान हसनपुर के स्व. राजपति पासवान के पुत्र रितिक कुमार के रूप में की गई है। इससे पूर्व पुलिस ने एक महिला समेत दो आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। घटना के बाद मृतक के भाई सुमित ने पुलिस को दिए बयान में बताया था कि उसके भाई सतीश का अजित पासवान की पुत्री के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। इस रिश्ते को लेकर पहले भी विवाद हो चुका था और कुछ माह पूर्व मारपीट की घटना भी हुई थी। बाद में दोनों के बीच दूरी बन गई थी, लेकिन लड़की सतीश से दोबारा बातचीत करना चाहती थी और अक्सर फोन करती रहती थी।

सुमित के अनुसार, आठ फरवरी को फोन पर बातचीत को लेकर अजित पासवान एवं अन्य आरोपियों ने सतीश के साथ मारपीट की थी। इसी दौरान रस्सी से गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी गई और घटना को आत्महत्या का रूप देने के उद्देश्य से शव को उसके घर लाकर फंदे से लटका दिया गया था। उस समय घर में केवल महिलाएं मौजूद थीं। घटना की जानकारी मिलते ही मृतक के भाई समेत अन्य परिजन मौके पर पहुंचे और प्रेमिका के परिजनों पर हत्या का आरोप लगाया था। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची थी और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया था। इस संबंध में थानाध्यक्ष अजीत प्रसाद सिंह ने बताया कि जस्सी हत्याकांड मामले में एक और अभियुक्त की गिरफ्तारी की गयी है। वहीं अन्य नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए भी छापेमारी की जा रही है।

Avinash Roy

Recent Posts

नाबालिग छात्रों को पैसे देकर राजनीतिक गतिविधियों और Gen-Z आंदोलन में शामिल कराने का आरोप, 2 शिक्षकों समेत 4 पर FIR; कोचिंग पर पहुंचे SP

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत लखनीपुर महेशपट्टी गांव स्थित महेंद्र चौक…

8 घंटे ago

हाईमास्क लाइट से जगमगाया विद्यापतिधाम उगना महादेव मंदिर और राजा चौक 

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर : ऐतिहासिक विद्यापतिधाम उगना महादेव मंदिर परिसर अब हाईमास्क लाइट की रोशनी से जगमगा…

8 घंटे ago

अतिक्रमण पर सख्त हुए नगर आयुक्त, समस्तीपुर स्टेशन चौक का किया औचक निरीक्षण; दुकानदारों को दुकान की सीमा में सामान रखने का निर्देश

समस्तीपुर : शहर की साफ-सफाई, यातायात व्यवस्था और अतिक्रमण की स्थिति का जायजा लेने के…

9 घंटे ago

बिहार में DGP का प्रभार संभालने वाली IPS प्रीता वर्मा कौन हैं, स्थायी DGP के तौर पर भी आगे चल रहा नाम

बिहार के पुलिस महानिदेशक यानी डीजीपी विनय कुमार के 21 दिनों की छुट्टी पर जाने…

10 घंटे ago

समस्तीपुर : हथेली पर डंसने के बाद भी सांप को नहीं छोड़ा, डिब्बे में बंद कर बाइक से पहुंचा सदर अस्पताल

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के भूईधारा में मंगलवार की शाम सांप पकड़ने पहुंचे एक…

10 घंटे ago

उर्वरक की कालाबाजारी के खिलाफ समस्तीपुर कलेक्ट्रेट के पास किसानों का प्रदर्शन

समस्तीपुर : उर्वरक की कालाबाजारी, जबरन टैगिंग और मोबाइल ऐप से बिक्री के विरोध में…

11 घंटे ago