समस्तीपुर : समस्तीपुर नगर थाने की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर शनिवार को कार्रवाई करते हुए माधुरी चौक के पास से एक कारोबारी को शराब के साथ गिरफ्तार किया। नगर थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने बताया कि आरोपी शराब की डिलीवरी करने जा रहा था, तभी पुलिस की टीम ने उसे दबोच लिया। गिरफ्तार कारोबारी की पहचान दरभंगा जिले के लहेरियासराय थाना क्षेत्र के बहादुरपुर निवासी राज कुमार राम के पुत्र चंदन कुमार राम के रूप में की गई है।
तलाशी के दौरान उसके पास से कुल 10 बोतल विदेशी शराब बरामद की गई, जिसकी कुल मात्रा लगभग 7.5 लीटर बतायी गयी है। थानाध्यक्ष ने बताया कि गुप्त सूचना मिलने के बाद विशेष टीम का गठन कर छापेमारी की गई, जिसमें आरोपी को मौके पर ही पकड़ लिया गया। मामले में मद्य निषेध अधिनियम के तहत आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत लखनीपुर महेशपट्टी गांव स्थित महेंद्र चौक…
समस्तीपुर/विद्यापतिनगर : ऐतिहासिक विद्यापतिधाम उगना महादेव मंदिर परिसर अब हाईमास्क लाइट की रोशनी से जगमगा…
समस्तीपुर : शहर की साफ-सफाई, यातायात व्यवस्था और अतिक्रमण की स्थिति का जायजा लेने के…
बिहार के पुलिस महानिदेशक यानी डीजीपी विनय कुमार के 21 दिनों की छुट्टी पर जाने…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के भूईधारा में मंगलवार की शाम सांप पकड़ने पहुंचे एक…
समस्तीपुर : उर्वरक की कालाबाजारी, जबरन टैगिंग और मोबाइल ऐप से बिक्री के विरोध में…