समस्तीपुर :- समस्तीपुर समेत उत्तर बिहार के जिलों में अगले चार दिनों तक हल्के से मध्यम बादल रहेंगे। इस दौरान अगले दो-तीन दिनों तक बारिश की काफी कम संभावना है। उसके बाद वर्षा की संभावना में थोड़ी वृद्धि हो सकती है। जिसके कारण 28 मई के बाद कहीं-कहीं हल्की वर्षा होनेे का मौसम विभाग ने अनुमान जताया है।
डॉ.राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय के मौसम विभाग ने शुक्रवार को 30 मई तक का मौसम पूर्वानुमान जारी किया है। जिसके अनुसार इस अवधि में अधिकतम तापमान 36 से 39 डिग्री एवं न्यूनतम 22 से 24 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रह सकता है। पूर्वानुमान की अवधि में सापेक्ष आर्द्रता सुबह में 80 से 85 एवं दोपहर में 50 से 55 प्रतिशत रहने की संभावना है। इस दौरान औसतन 18 से 25 किमी. प्रति घंटा की गति से पुरवा हवा चल सकती है।
समस्तीपुर : वीमेंस कॉलेज समस्तीपुर में मनोविज्ञान विभाग की ओर से विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस…
समस्तीपुर : सदर एसडीओ राकेश कुमार के निर्देश पर मंगलवार को शहर में खाद्य सुरक्षा…
समस्तीपुर : ई-शिक्षाकोष पोर्टल पर ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज करने में गंभीर लापरवाही बरतने वाले जिले…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के घटहो थाना परिसर से मंगलवार को एक विधि-विरुद्ध किशोर के…
समस्तीपुर : गोवा में नाबालिग किशोरी से दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट से जुड़े मामले की…
समस्तीपुर : शहर के बीआरबी कॉलेज के जंतु विज्ञान विभाग में कार्यरत डॉ. अनिल कुमार…