समस्तीपुर :- समस्तीपुर रेल मंडल में अचानक पेंट्रीकारों की जांच शुरु होते ही गड़बड़ी मिलने का सिलसिला जारी है। जयनगर से नई दिल्ली जाने वाली ट्रेन संख्या 12561 स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस के पेंट्रीकार में भी गड़बड़ी मिली। समस्तीपुर स्टेशन पर गुरुवार रात उक्त ट्रेन के पेंट्रीकार की भी जांच पड़ताल की गयी। जांच पड़ताल में उक्त पेंट्रीकार का भी एलओसी नहीं था। साथ ही पेंट्रीकार के संचालन करने का कार्य आदेश भी संचालक के पास नहीं था।
इसके बावजूद पेंट्रीकार का संचालन किया जा रहा था। अधिकारियों ने पेंट्रीकार के सभी सामानों को जब्त कर लिया। साथ ही पेंट्रीकार में सफर कर रहे आठ वेंडरों को भी पकड़ा गया। जिसके पास कोई पास भी नहीं था। जिसके कारण अनाधिकृत रुप से यात्रा करने के आरोप में इन सभी वेंडरों से जुर्माना किया गया।
वहीं जांच के दौरान कई प्रकार की गड़बड़ी मिली। जिसकी जांच पड़ताल की जा रही थी। हालांकि सीनियर डीसीएम सूचि सिंह ने बताया कि यात्री सुविधा का ख्याल रखते हुए समय-समय पर जांच पड़ताल की जाएगी। ताकि यात्रियों को गुणवत्तापूर्ण सुविधा मुहैया करायी जा सके। इस दौरान गड़बड़ी पाए जाने पर कार्रवाई भी की जाएगी।
समस्तीपुर/मोहिउद्दीननगर : मोहिउद्दीननगर थाने में पदस्थापित डायल 112 के सहायक अवर निरीक्षक (एएसआई) बबलू प्रसाद…
समस्तीपुर : मोहिउद्दीननगर थाना परिसर स्थित अपने कमरे में मृत पाए गए डायल-112 में तैनात…
समस्तीपुर/हसनपुर : समस्तीपुर जिले के हसनपुर प्रखंड के मंगलगढ़ सुंदरिया नगर के समीप शनिवार को…
समस्तीपुर/उजियारपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र में हुए चर्चित सुमन कुमार हत्याकांड का…
समस्तीपुर : एडीजे अष्टम आशुतोष कुमार राय की अदालत ने हत्या के प्रयास के एक…
समस्तीपुर/उजियारपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र से एक शर्मनाक घटना सामने आ रही…