समस्तीपुर :- पछुआ हवा व शरीर को झुलसा देने वाली गर्मी से लोग बेहाल है। सोमवार को दिन के तापमान ने इस साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया। मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को दिन का तापमान 38 डिग्री सेल्सियस रहा। जो सामान्य से करीब दो डिग्री अधिक है।
डॉ राजेंद्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. ए सत्तार ने बताया की अगले करीब दो दिनों तक मौसम साफ और शुष्क रहेगा। इस दौरान तापमान में और बढ़ोतरी हो सकती है। बता दे की सुबह से ही तपिश तेज थी। दिन चढ़ने के साथ ही तापमान भी अबतक के उच्च शिखर पर पहुंच गया।
इस दौरान करीब 11 किलोमीटर प्रति घंटा की गति से जारी पछुआ हवा लोगो को लगातार परेशान करती रही। नतीजतन दोपहर में सड़कों पर वाहनों और लोगो की आवाजाही काफी कम दिखी। इसका असर दिन भर बाजार पर दिखा। हालांकि शाम ढलते ही लोगो की आवाजाही तेज हो गई। वही बाजार में भी रौनक लौट गई।
समस्तीपुर : सदर अस्पताल में मरीजों को इलाज के दौरान परेशानी नहीं हो, इसके लिए…
समस्तीपुर/विद्यापतिनगर [पद्माकर सिंह लाला] : जन अधिकार पार्टी के सुप्रीमो सह पूर्णिया सांसद राजेश रंजन…
समस्तीपुर/शिवाजीनगर : शिवाजीनगर थाना अंतर्गत बरियाही घाट पुल के समीप करेह नदी में मंगलवार को…
समस्तीपुर/सिंघिया : समस्तीपुर जिले में लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाओं के बीच सोमवार की…
समस्तीपुर : प्रेम-प्रसंग से जुड़े मामले में मंगलवार को एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में…
समस्तीपुर : भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) और युवा कांग्रेस के संयुक्त अभियान 'छात्रों की…