Bihar

BPSC परीक्षा में गड़बड़ी का मामला, विभिन्न पदों पर तैनात 20 अफसरों को ईओयू का नोटिस; जल्द होगी पूछताछ

बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) की परीक्षा पास कर राज्य सरकार में विभिन्न पदों पर तैनात 20 अफसरों को आर्थिक अपराध इकाई (ईओयू) ने नोटिस दिया है। नियुक्ति प्रक्रिया को लेकर इन पदाधिकारियों से पूछताछ की जाएगी।

अगले एक पखवारे में इन अधिकारियों से पूछताछ की प्रक्रिया शुरू होने की संभावना है। जिन अधिकारियों को नोटिस देकर तलब किया गया है, उनमें पुलिस उपाधीक्षक, एसडीओ, उत्पाद निरीक्षक आदि शामिल हैं।

हालांकि, ईओयू के अधिकारी इस बाबत कुछ भी बोलने से बच रहे हैं। ईओयू बीपीएससी परीक्षा में गड़बड़ी और पेपर लीक मामले की जांच कर रही है।

सूत्रों के अनुसार, जांच में ऐसे कई क्लू मिले हैं, जिसमें परीक्षा पास करने में अनियमितता की जानकारी मिली है। ईओयू की जांच टीम ने इसी बाबत अधिकारियों को पूछताछ के लिए बुलाया है। इसमें परीक्षा पास करने से लेकर नियुक्ति प्रक्रिया की पूरी जानकारी अफसरों से ली जाएगी।

सभी से अलग-अलग पूछताछ की जाएगी जिसका पूर्व के आरोपितों से हुई पूछताछ से मिलान किया जाएगा। क्रॉस वेरिफिकेशन करने के बाद यह स्पष्ट हो पाएगा कि इन पदाधिकारियों की बहाली प्रक्रिया में कोई गड़बड़ी हुई थी या नहीं।

डीएसपी रंजीत कुमार रजक की आई थी भूमिका

बीपीएससी की 67वीं प्रारंभिक संयुक्त प्रवेश परीक्षा का आयोजन जुलाई 2022 में किया गया था जिसका प्रश्न-पत्र लीक हुआ था। ईओयू की जांच में गया के डेलहा स्थित राम शरण सिंह इवनिंग कालेज से पेपर लीक की बात सामने आई थी। इस पूरे प्रकरण में बीएमपी-14 के तत्कालीन डीएसपी रंजीत कुमार रजक की भी भूमिका सामने आई थी।

ईओयू ने डीएसपी समेत अन्य को नामजद अभियुक्त बनाते हुए मामला दर्ज किया था। इस मामले में डीएसपी की गिरफ्तारी भी हुई थी। जांच में उनके रिश्तेदारों के भी परीक्षा पास कर पदाधिकारी होने की बात सामने आई थी।

Avinash Roy

Recent Posts

चौकीदार को धक्का देकर कल्याणपुर थाना परिसर से फरार हुआ चोरी का संदिग्ध आरोपी, शौचालय जाने की बात कहकर भागा

समस्तीपुर/कल्याणपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के मधुरापुर टारा गांव में सेवानिवृत्त शिक्षक…

6 घंटे ago

समस्तीपुर : ट्रक तलाशी के दौरान पुलिस से मारपीट, ASI समेत कई पुलिसकर्मी चोटिल, वर्दी से नेम बैज उखाड़ने और बंधक बनाने का आरोप, तीन गिरफ्तार 

समस्तीपुर/उजियारपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र के नाजिरपुर पंचायत स्थित नाजिरपुर हाट के…

6 घंटे ago

गरीब रथ एक्सप्रेस में महिला यात्री की अचानक मौ’त, समस्तीपुर रेलवे स्टेशन पर उतारा गया शव

समस्तीपुर : समस्तीपुर जंक्शन पर शुक्रवार की दोपहर जयनगर से आनंद विहार जा रही गरीब…

7 घंटे ago

रक्षाबंधन पर समस्तीपुर मंडल कारा में भावुक हुआ माहौल, बहनों ने बंदी भाइयों की कलाई पर बांधी राखी

समस्तीपुर : भाई-बहन के प्रेम, विश्वास और स्नेह का पर्व रक्षाबंधन शुक्रवार को समस्तीपुर मंडल…

7 घंटे ago

बिहार में अब मार्कशीट पर नहीं लिखा जाएगा ‘फेल’, कम नंबर आए तो मिलेगा नया नाम, शिक्षा मंत्री का फैसला

बिहार में मैट्रिक और इंटर की मार्कशीट पर अब 'फेल' शब्द नहीं लिखा जाएगा. इसकी…

12 घंटे ago

प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय में नशामुक्ति के संकल्प के साथ मनाया अलौकिक रक्षाबंधन महोत्सव

समस्तीपुर : प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के शिव शक्ति भवन में शुक्रवार को अलौकिक…

19 घंटे ago