समस्तीपुर :- समस्तीपुर सहित प्रदेश के अधिकांश जिलों में शुक्रवार से मौसम का मिजाज बदल चुका है। सुबह से लेकर देर शाम तक कुहासे की चादर में पूरा इलाका ढका रहा। शनिवार को शहर के अधिकतर हिस्सो में तो सूर्य भगवान के दर्शन भी नहीं हुए। कनकनी बढ़ने से लोग घर से बाहर भी नहीं निकल रहे हैं। सुबह से शाम तक आसमान में बादल छाये रहने के साथ पछिया हवा चलने से जनजीवन पर विपरीत असर पड़ा। ठंड से बचने के लिए जरूरी काम रहने पर ही लोग घर से बाहर निकले। वहीं जिन्हें काम नहीं था वे घर में ही दूबके रहे। कई ग्रामीण इलाकों में कुहासा भी छाया रहा।
आम दिनों में सुबह से ही गुलजार रहने वाले शहर के रामबाबू चौक, स्टेशन रोड, मारवाड़ी बाजार, गोला रोड, कचहरी रोड, काशीपुर आदि इलाकों में लोगों की आवाजाही कम होने से सन्नाटा सा पसरा रहा। दस बजे के बाद सड़कों पर कुछ चहल पहल बढ़ी, लेकिन शाम होते ही फिर सड़कों पर सन्नाटा छाने लगा। बाजार में निकले लोग भी अपने शरीर को गर्म कपड़़ों में लपेटे हुए थे। इधर उनी कपड़ो, रूम हीटर समेत अन्य बिजली उपकरणों की मांग अचानक बढ़ गई। बता दें इस वर्ष आमतौर पर लोग ठंड कम महसूस कर रहे थे।
अधिकतम / न्यूनतम
30 दिसम्बर – 15.6 / 13.0
29 दिसम्बर – 21.2 / 10.7
28 दिसम्बर- 25.4 / 11.5
27 दिसम्बर- 25.7 / 11.4
26 दिसम्बर- 25.5 / 11.5
समस्तीपुर : गंगा एवं वाया नदी के जलस्तर में पिछले कुछ घंटों से मामूली गिरावट…
समस्तीपुर/पूसा : वैज्ञानिक के स्थानांतरण विवाद में पटना हाईकोर्ट ने डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि…
समस्तीपुर : 47 वार्डों के समस्तीपुर शहर में नगर निगम से 100 करोड़ रूपये से…
समस्तीपुर : सदर अनुमंडल कार्यालय प्रकोष्ठ में बुधवार को सदर एसडीओ राकेश कुमार की अध्यक्षता…
समस्तीपुर : समस्तीपुर व्यवहार न्यायालय ने बुधवार को बहुचर्चित हत्याकांड में अपना फैसला सुनाते हुए…
बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री एवं जनता दल यूनाइटेड (JDU) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार के…