Weather

बिहार पर अगले 24 घंटे भारी! ताबड़तोड़ बारिश का रेड अलर्ट, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी… 

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

बिहार में अगले 24 घंटे में भारी बारिश की संभावना जताई गई है। राज्य के तमाम क्षेत्रों में आज तेज बारिश होने की प्रबल आशंका है। मौसम विभाग ने बिहार में बारिश को लेकर रेड अलर्ट जारी किया है। सुपौल, अररिया और मधुबनी में सबसे ज्यादा बारिश की स्थिति बनी है। वहीं दरभंगा, सहरसा, पूर्णिया, मधेपुरा और मुजफ्फरपुर में ऑरेंज अलर्ट जारी हुआ है आपको बता दें बीते दो-तीन दिनों से कई जिलों में भारी बारिश हुई है। और बाढ़ जैसी स्थिति बन गई है।

मौसम विभाग ने ट्वीट कर राज्य में भारी बारिश की आशंका जताई है और लिखा है कि बिहार के विभिन्न क्षेत्रों में 23 सितंबर को भारी से अत्यधिक भारी वर्षा की संभावना है। वर्षा के इस रेड अलर्ट में आमजन से आग्रह है कि मौसम संबंधित सावधानियां बरतें तथा जल भराव, कच्चे रास्तों एवं भारी यातायात वाले क्षेत्रों में जाने से बचें। सावधान रहें, सुरक्षित रहें!

राज्यभर में गुरुवार की शाम से शुक्रवार तक कई जगहों पर झमाझम बारिश हुई थी। पटना सहित कई जिलों में कई चक्रों में कभी तेज तो कभी धीमी बारिश हुई। अतिभारी बारिश भागलपुर, जमुई, बांका, खगड़िया, कटिहार के एक-दो स्थानों पर दर्ज की गई। पटना सहित राज्य के अधिकतर जिलों में आसमान में बादल छाए हुए हैं और अगले दो दिन झमाझम बारिश के आसार हैं। लगातार बादलों के छाये रहने और बारिश होने से पारा तेजी से नीचे आया है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : कमरे में मिली शराब की टूटी बोतलें, दूसरे में युवक का श*’व, परिजनों ने ह’*त्या की आशंका जतायी; 10 दिन पहले ही लौटा था बनारस से

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के अंगारघाट थाना क्षेत्र के डढ़िया गांव में घर से कुछ…

6 घंटे ago

सरायरंजन में प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी का अतिरिक्त प्रभार BDO सुनील कुमार को मिला; निलंबित BEO निर्मला कुमारी के स्थान पर की गई प्रतिनियुक्ति

समस्तीपुर : सरायरंजन प्रखंड में प्रशासनिक कार्यों के सुचारू संचालन के लिए प्रखंड विकास पदाधिकारी…

6 घंटे ago

भूमि विवाद के 12 मामलों की सुनवाई, 7 का निष्पादन; समस्तीपुर सदर SDO की अध्यक्षता में हुई सुनवाई

समस्तीपुर : सदर अनुमंडल कार्यालय प्रकोष्ठ में बुधवार को एसडीओ राकेश कुमार की अध्यक्षता में…

8 घंटे ago

पुत्र की पिटाई से बुजुर्ग पिता की मौ’त, जमीनी विवाद में दिया घटना को अंजाम

समस्तीपुर/ताजपुर : समस्तीपुर जिले के बंगरा थाना क्षेत्र के गौसपुर सरसौना गांव में मंगलवार की…

9 घंटे ago

समस्तीपुर में रात और सुबह के समय लगेगी हल्की ठंड, 14 से 18 अक्टूबर के मौसम पूर्वानुमान में तापमान गिरने का अलर्ट

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के पूसा स्थित ग्रामीण कृषि मौसम सेवा केंद्र और भारत मौसम…

19 घंटे ago

समस्तीपुर : फर्जी APK फाइल डाउनलोड कराकर महिला स्वास्थ्यकर्मी के खाते से उड़ाए 2.07 लाख रुपये

समस्तीपुर : साइबर ठगों ने एक बार फिर अपनी चालाकी से एक महिला स्वास्थ्यकर्मी को…

1 दिन ago